फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

एक माह पहले फैक्टरी में लगाई गई थी लिफ्ट, लिफ्ट की तार टूटी, एक श्रमिक की मौत, चार गंभीर रूप से घायल

विज्ञापन
विज्ञापन
फोटो 1 से 3
विज्ञापन


तार टूटने से लिफ्ट गिरी, एक श्रमिक की मौत, चार घायल
सेक्टर-29 स्थित जितेंद्र हैंडलूम फैक्टरी में हुआ हादसा
अमर उजाला ब्यूरो
पानीपत। सेक्टर-29 पार्ट टू स्थित हैंडलूम फैक्टरी में लिफ्ट टूटने से बड़ा हादसा हो गया। इसमें लिफ्ट गिरने से एक श्रमिक की मौत हो गई, जबकि चार गंभीर रूप से घायल हो गए। चारों श्रमिकों को सिविल अस्पताल लाया गया। वहां से डॉक्टरों ने उनके गंभीर हालत को देखते हुए रोहतक पीजीआई रेफर कर दिया। परिजन श्रमिकों को निजी अस्पताल में ले गए, जहां उनका इलाज चल रहा है।
सेक्टर-29 पार्ट टू स्थित जितेंद्र हैंडलूम में सुनील (34) पुत्र सतपाल निवासी महादेव कॉलोनी पिछले 15 सालों से सिक्योरिटी गार्ड के रूप में काम कर रहा था। वीरवार रात को सुनील हमेशा की तरह नाइट शिफ्ट में गया था। सुबह छह बजे सुनील साथी श्रमिक विकास, संदीप, अरविंद व संजय के साथ लिफ्ट में सामान दूसरी मंजिल पर लेकर गया था। वहां सामान उतारने के बाद पांचों लिफ्ट में नीचे आ रहे थे। तभी लिफ्ट का तार टूट गया और लिफ्ट दो मंजिल से नीचे गिर गई। हादसे में सुनील पुत्र सतपाल के सिर पर गंभीर चोट आई और उसकी मौके पर ही मौत हो गई। हादसे की आवाज सुनने के बाद दूसरे श्रमिक मौके पर पहुंचे और सभी को सिविल अस्पताल लाया गया। वहां डॉक्टरों ने सुनील को मृत घोषित कर दिया। विकास पुत्र मरशद, संदीप पुत्र राम मिलन, अरविंद पुत्र राम चरण निवासी विकास नगर और संजय कुमार को गंभीर चोटों के कारण रोहतक पीजीआई रेफर कर दिया गया। लेकिन परिजन उनकी हालत को देखते हुए उन्हें सनौली रोड स्थित एक निजी अस्पताल में ले गए। वहां उनका इलाज चल रहा है। फैक्टरी के सुपरवाइजर राम नारायण ने बताया कि एक महीना पहले ही फैक्टरी में लिफ्ट लगाई गई थी फैक्टरी में कपड़ा बनता है। सुनील यहां सिक्योरिटी गार्ड था। वीरवार रात को सुनील ड्यूटी पर आया था। सुबह छह बजे विकास, संदीप, अरविंद व संजय कुमार दूसरी मंजिल पर धागे की पेटियों को लेकर जा रहे थे। इनके साथ सुनील भी चला गया था। वहां धागा उतारने के बाद वो सीढ़ियों से लौटने के बजाय लिफ्ट में ही आ रहे थे। इसी दौरान लिफ्ट का तार टूट गया। इसमें सुनील की मौत हो गई।
विज्ञापन
विज्ञापन


एक माह पहले लगवाई थी लिफ्ट
फैक्टरी में हादसा लिफ्ट के तार टूटने के कारण हुआ है। एक माह पहले ही लिफ्ट लगाई गई थी। मृतक सुनील के परिजनों के साथ उनकी संवेदनाएं हैं। वह फैक्टरी की ओर से सुनील की हरसंभव मदद करेंगे।
-रोशललाल, मालिक जितेंद्र हैंडलूम

मामले की जांच के बाद कड़ी कार्रवाई की जाएगी
पोस्टमार्टम कराकर शव परिजनों को सौंप दिया गया है। मामले की गहन जांच की जा रही है। जांच में जो भी दोषी होगा, उस पर कड़ी कार्रवाई की जाएगी।
-नवीन संधु, एसएचओ, चांदनी बाग थाना पुलिस
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें