फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

नीरज के मैच के लिए गांव के नौकरीपेशे वालों ने ले ली थी छुट्टी

विज्ञापन
विज्ञापन
नीरज के मैच के लिए गांव के नौकरीपेशा वालों ने ले ली थी छुट्टी
विज्ञापन

पानीपत। नीरज चोपड़ा के मैच के लिए पूरे गांव में उत्साह का माहौल था। परिवार के लोगों ने इंवर्टर की बैटरी बचाने के लिए सुबह ही पंखा व लाइट बंद कर दी थी। गांव के सभी नौकरी पेशों वालों व मजदूरों ने काम से छुट्टी ले ली थी। सुबह से पूरे गांव में नीरज के मैच की चर्चा होने लगी थी। शाम को पांच बजे परिवार के लोग टीवी चलाकर बैठ गए थे। गांव में जगह जगह गलियों में टीवी लगाया गया था। नीरज चोपड़ा के जीतने के बाद महिलाओं ने हरियाणवी गीतों पर नाचकर खुशी मनाई। रात भर परिजनों को बधाई देने वालों का तांता लगा रहा। रात ढाई बजे नीरज चोपड़ा फोन पर अपने परिजनों से बात करेंगे।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें