दोस्त को गोली मारने के बाद मेडिकल संचालक को दी जान से मारने की धमकी, पुलिस ने संचालक समेत 6 को दिए गनमैन
अमर उजाला ब्यूरो,
पानीपत। जिम जलाने के बाद दोस्त को गोली मार कर बाकी दोस्तों को जान से मारने की धमकी देने के बाद आरोपी रॉकी ने कलंदर चौक बाजार स्थित मेडिकल संचालक को भी गोली मारने की धमकी दी। जिसके बाद मेडिकल संचालक सहित जिम के अन्य 6 साथियों को पुलिस ने सुरक्षा के तौर पर गनमैन तैनात कर दिए गए।
कलंदर चौक बाजार स्थित जिसकी बहन को भगाकर ले जाने के मामले में रॉकी फरार है व आए दिन कोई ना कोई वारदात को अंजाम दे रहा है, उसके मोबाइल फोन पर ऑरोपी रॉकी ने वाटसअप पर मेसेज कर मेडिकल संचालक को गोली मारने का धमकी भरा मेसेज किया है। आरोपी रॉकी की बाजार में दुकान के सामने मौजूद मेडिकल संचालक रोहित सेठी को मारने का मेसेज वीरवार की सुबह को भेजा गया। जिसके बाद मेडिकल संचालक बजार के अन्य दुकानदारों के साथ मिलकर किला थाना पुलिस से मिला। पुलिस प्रवक्ता अनिल कुमार ने बताया कि थाना एसएचओ ने मामले में एसपी से बातचीत की व मेडिकल संचालक रोहित सेठी को सुरक्षा के तौर पर गनमैन दिया गया। इसके बाद चांदनीबाग थाना एसएचओ की एसपी के साथ बातचीत पर राजन तनेजा, गोपाल, प्रमोद, महेंद्र व अरशद को भी गनमैन के तौर पर सुरक्षा दी गई है।
मेडिकल संचालक को दी गोली मारने की धमकी:
आरोपी रॉकी ने अरशद के वाटसअप पर वीरवार सुबह मेसेज किया। जिसमें उसने लिखा कि अगली बारी सेठी की है। सेठी को गोली मार दूंगा।