फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

कंडक्टर ने युवकों को टिकट लेने को कहा तो कंडम को मारा मुक्का, ड्राइवर ने लोगों की मदद से एक को पकड़ा, केस उर्ज

विज्ञापन
विज्ञापन
बस टिकट न लेने पर विवाद, युवकों ने चालक को पीटा
विज्ञापन

इसराना। पानीपत-रोहतक नेशनल हाईवे पर डाहर टोल के पास हरियाणा रोडवेज में सवार कुछ युवकों का शनिवार को बस परिचालक के साथ टिकट न लेने पर विवाद हो गया। युवकों ने बस चालक के साथ मारपीट कर परिचालक से बैग छीनने का प्रयास किया। गिरने के बाद बैग में 5925 रुपये की नकदी कम मिली। बस में सवार अन्य लोगों की मदद से एक युवक को दबोच कर पुलिस के हवाले कर दिया गया जबकि छह अन्य युवक फरार हो गए। पुलिस ने मामला दर्ज कर लिया है।
विज्ञापन

शनिवार दोपहर हरियाणा रोडवेज अंबाला डिपो की बस चंडीगढ़ से रोहतक जा रही थी। बस परिचालक रोशन लाल वासी भैणी सुरजन रोहतक ने पुलिस को बताया कि बस में सवार कुछ युवकों को डाहर टोल के पास जब टिकट के लिए कहा गया तो उन्होंने इनकार कर दिया। बस रोकने पर युवकों ने बस परिचालक के साथ हाथापाई शुरू कर दी व कैश बैग छीनने का प्रयास किया। इस दौरान बैग नीचे गिर गया। बैग उठाने पर उसमें 5925 रुपये की नकदी कम मिली। पुलिस ने परिचालक की शिकायत पर बिंदर वासी अहर के अलावा छह अन्य युवकों पर मामला दर्ज किया है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें