फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

पीडित परिवार ने एसपी को शिकायत देकर न्याय मांगा

विज्ञापन
विज्ञापन
दबंगों के खिलाफ लघु सचिवालय में किया प्रदर्शन
विज्ञापन

अमर उजाला ब्यूरो।
पानीपत।
दलित अधिकार मंच हरियाणा की पानीपत जिला कमेटी व अखिल भारतीय खेत मजदूर यूनियन ने पानीपत के गांव शिमला मौलाना निवासी दलित समय सिंह को परिवार समेत गांव छोड़ने का तुगलकी फरमान सुनाने वाले दबंग ग्रामीणों पर सख्त कार्रवाई की मांग को लेकर लघु सचिवालय पर प्रदर्शन किया।
विज्ञापन

आंदोलनकारियों ने जिला पुलिस अधीक्षक राहुल शर्मा को इस घटना की जानकारी देकर न्याय की अपील की। वहीं एसपी राहुल शर्मा ने आंदोलनकारियों को इस मामले की जांच कराने व आरोपितों पर सख्त कानूनी कार्रवाई किए जाने का आश्वासन दिया। दलित अधिकारी मंच के पानीपत जिला संयोजक दयानन्द पंवार एडवोकेट ने मीडिया से बातचीत में बताया कि पानीपत के गांव शिमला मौलाना में वर्ष 2014 में दर्शना पत्नी सतबीर की हत्या हो गई थी। हत्या का यह मामला थाना सदर में दर्ज है। वहीं जिस दिन दर्शना की हत्या हुई थी उसी दिन गांव के ही प्रवीण पुत्र समय सिंह के पास गांव के ही अमित पुत्र बलवान का फोन आया कि घर से मेरे कपड़े लेकर जोहड़ पर आ जाओ मैं जोहड़ में भीग गया हूं। जब प्रवीण वहां पहुंचा तो अमित खून से लथपथ था। प्रवीण के पूछने पर अमित ने बताया कि वह दर्शना की हत्या करके आया है, वहीं अमित ने प्रवीण को इस मामले की जानकारी किसी को भी देने पर उसकी भी हत्या करने की चेतावनी दी थी। उन्होंने बताया कि प्रवीण ने इस मामले की जानकारी गांव के सरपंच व अन्य गणमान्य ग्रामीणों को दे दी। वहीं पुलिस ने दर्शना की हत्या के मामले में अमित, उसकी मां व प्रवीण को भी गिरफ्तार किया। उन्होंने आरोप लगाया कि दर्शना हत्याकांड में अमित, उसकी माता व प्रवीण की गिरफ्तारी के बाद गांव में कथित पंचायत हुई और पंचायत में शामिल लोगों ने प्रवीण के पिता समय सिंह को परिवार समेत गांव छोड़ने का तुगलकी फरमान सुना दिया। वहीं समय सिंह गांव के राजकीय स्कूल में दैनिक वेतन भोगी कर्मचारी है। कथित पंचायत करने वालों ने स्कूल के हेडमास्टर को भी आदेश दिए हैं कि समय सिंह को सेवा मुक्त कर दें। उन्होंने कहा कि जिन्होंने अपराध किया उन्हें कानून सजा देगा। वहीं प्रवीण के परिवार को गांव से क्यों निकाला जा रहा है। उन्होंने दावा किया कि यदि पुलिस ने इस मामले में संज्ञान नहीं लिया तो आंदोलन किया जाएगा। इस मौके पर यूनियन के जिला प्रधान राजेन्द्र सिंह, बलजीत सारसर, मीना शर्मा, सतप्रकाश वैध व रामनिवास मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें