फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

रोष प्रदर्शन के दौरान एक मजदूर की हालात बिगड़ी, कुछ देर बाद आया होश

विज्ञापन
विज्ञापन
तीन माह से सेलरी न दिए जाने से परेशान मजदूरों ने फैक्ट्री के बाहर किया प्रदर्शन
विज्ञापन

- प्रदर्शन के दौरान एक मजदूर की हालत बिगड़ी
अमर उजाला ब्यूरो
पानीपत।
जाटल रोड महावीर कॉलोनी स्थित एक फैक्ट्री में तीन महीने से सैलरी ना मिलने के कारण 200 आक्रोषित मजदूरों ने फैक्ट्री के बाहर खड़े होकर सुबह 11 बजे से सायं छह बजे तक रोष प्रदर्शन किया। प्रदर्शन के दौरान एक मजदूर की हालात बिगड़ गई। जिससे अन्य श्रमिकों ने जमीन पर लेटा दिया और उसके बाद पानी पिलाया। जिसके कुछ देर बाद मजदूर को होश आया।
विज्ञापन

श्रमिक रोहित, विनोद, सरवन व नीरज ने बताया कि उन्हें जुलाई, अगस्त, सितंबर व अब अक्तूबर माह की भी सैलरी नहीं मिली है। मजदूरों ने बताया कि सैलेरी ना मिलने से राशन की दुकान पर कई-कई महीनों का बकाया पड़ा है। जिस कारण राशन देने वाले दूकानदार अब पहले पिछला हिसाब से कुछ पैसे देने की बात कर रहे है। जिस कारण उनके घर में दो वक्त की रोटी नहीं बन पा रही है। वहीं दूसरी और बच्चों की स्कूलों की फीस भी नहीं दी जाने के कारण कई मजदूरों के बच्चों को स्कूल से निकाल दिया गया है। जिससे उनका भविष्य खराब हो रहा है। उन्होंने बताया कि फैक्ट्री मालिक से जब भी सैलरी की बात करते है तो बाजार में मंदा बोलकर कुछ दिन बाद में सैलरी देने की बात करता है। जिससे ऐसे करते-करते तीन माह बीत चुके है। लेकिन अब दिवाली का त्योहार भी आ गया है। मजदूरों ने बताया कि जो पैसा उन्हें घर भेजना था वह अब शायद नहीं भेजा जा सकेगा। अब फैक्ट्री मालिक ने बुधवार शाम तक तीन माह की बची हुई सैलरी देने का वादा किया है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें