फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

-एसपी ने पुलिसकर्मी को लाइन हाजिर पर कांवडिय़ों को समझा बूझाकर जाम खुलवाया

विज्ञापन
विज्ञापन
सड़क किनारे बैठे कांवड़ियों को हटाने पर पुलिसकर्मी लाइन हाजिर
विज्ञापन

- रोड से हटने की बोलने पर भड़के कांवड़ियों ने किया हंगामा, यमुना पुल यूपी चेकपोस्ट पर लगाया जाम
अमर उजाला ब्यूरो
सनौली।
यमुना नदी पर यूपी पुलिस नाका पर दोपहर बाद सड़क किनारे बैठे कांवड़ियों को साइड में होने की बोलने पर वह भड़क गए और वहीं पर जाम लगा सड़क के बीच में बैठ गए। उसी समय यमुना नदी पर निरीक्षण करने नदी के अंदर इंजन बोट में घूम रहे एसपी शामली यूपी अजयपाल शर्मा, सीओ भूषण वर्मा व एसएचओ कैराना ने तुरंत यूपी नाका चेकपोस्ट पर पहुंचे और जाम लगा सड़क पर बैठे रोहतक के कांवड़ियों की समस्य जानी। कांवड़ियों ने एसपी यूपी शामली अजय पाल शर्मा को बताया कि वे सब सड़क किनारे बैठे थे तो एक पुलिसकर्मी उनसे बहस करते हुए सड़क किनारे से जबरदस्ती उठा रहा था। इस पर एसपी ने उक्त पुलिसकर्मी को बुलाया और उसको लाइन हाजिर कर दिया। इसके बाद कांवड़ियों ने जाम खोल दिया। एसपी शामली यूपी अजयपाल शर्मा ने कहा कि पुलिस कर्मी कांवड़ियों की सुरक्षा व सहयोग के लिए नियुक्त किए गए हैं।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें