आसन खुर्द में गोचरान भूमि कब्जा मुक्त कराई
थर्मल। क्षेत्र के गांव आसन खुर्द मे भारी पुलिस बल और पंचायत अधिकारियों की मौजूदगी में साढ़े 13 एकड़ गोचरान भूमि की बोली कराई। चार एकड़ गोचरान भूमि गायों के लिए छोड़ दी गई है। ग्राम पंचायत सरपंच नीलम ने बताया कि जमीन पर कई सालों से कुछ दबंग लोगों का कब्जा था। जिसे प्रशासन की सहायता से कब्जा मुक्त कर 75 हजार रुपये की बोली पर एक साल के लिए छोड़ा गया। सरपंच ने बताया कि पट्टे से मिली से प्राप्त राशि को गांव के विकास के लिए ही खर्च किया जाएगा। इस दौरान थर्मल पुलिस चौकी इंचार्ज वेदप्रकाश व ग्राम सचिव सुनील कुमार मौजूद रहे।