फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Panipat News: देरी से 13 ट्रेनें पहुंची, यात्री रहे परेशान

विज्ञापन
विज्ञापन
पानीपत। गर्मी के इस मौसम में ट्रेनों का देरी से पहुंचने का सिलसिला लगातार जारी है। इसी कड़ी में शुक्रवार को 13 ट्रेनें रेलवे स्टेशन पर देरी से पहुंचीं। नई दिल्ली स्पेशल फेयर समर स्पेशल साढ़े तीन घंटे की देरी से पहुंची। रेलवे स्टेशन पर अपनी ट्रेनों का इंतजार कर रहे यात्री रितिका, रमन और रमेश ने बताया कि इतनी गर्मी में घंटों तक ट्रेनों का इंतजार करना आसान नहीं है। कई-कई घंटों की देरी से ट्रेनें रेलवे स्टेशन पर पहुंच रही हैं। ट्रेन देरी से पहुंचने के कारण हम भी अपने गंतव्य पर देरी से पहुंचेंगे। यदि ट्रेनें समय से पहुंच जाए तो हमारा कीमती समय खराब होने से बच सकता है।
विज्ञापन

नई दिल्ली स्पेशल फेयर समर स्पेशल साढ़े तीन घंटे की देरी से पहुंची। जम्मू तवी एक्सप्रेस पौने तीन घंटे की देरी से पहुंची। नेताजी एक्सप्रेस पौने दो घंटे की देरी से पहुंची। नई दिल्ली इंटरसिटी एक्सप्रेस 1:40 मिनट की देरी से पहुंची। कुरुक्षेत्र-दिल्ली एमईएमयू 1:32 घंटे की देरी से पहुंची। मालवा सुपरफास्ट 40 मिनट की देरी से पहुंची। झेलम एक्सप्रेस 32 मिनट की देरी से पहुंची। जम्मू मेल 28 मिनट की देरी से पहुंची। स्वराज एक्सप्रेस 20 मिनट की देरी से पहुंची। शान ए पंजाब 19 मिनट की देरी से पहुंची। गीता जयंती एक्सप्रेस 20 मिनट की देरी से पहुंची। अंबाला कैंट-पामीपत एमईएमयू और सचखंड एक्सप्रेस दोनों 16 मिनट की देरी से पहुंची।

वर्जन :

कुछ ट्रेनें रेलवे स्टेशन पर देरी से पहुंचीं। जिसके कारण यात्रियों को लंबा समय स्टेशन पर ही गुजारना पड़ रहा है। लंबे रूट की कुछ ट्रेनें पीछे से ही देरी से पहुंच रही हैं। रेलवे स्टेशन पर यात्रियों को किसी प्रकार की कोई परेशानी ना हो इसका खास ध्यान रखा जाता है।
विज्ञापन
विज्ञापन


रमेश कुमार, स्टेशन मास्टर, पानीपत।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें