इसराना। गुरुद्वारा मोड के पास टीवी रिपेयर की दुकान से शुक्रवार शाम को 13 हजार रुपये की नकदी चोरी कर ली गई। चोर दुकान में पेंचकश और कटर समेत सामान छोड़ गए। थाना पुलिस इसराना ने दुकानदार की शिकायत पर चोरी का मुकदमा दर्ज कर लिया है।
इसराना थाना पुलिस को दी शिकायत में राकेश निवासी इसराना ने बताया कि वह शुक्रवार को शाम करीब सात बजे बंद कर अपने घर चला गया। वह साढ़े सात बजे किसी के लिए टीवी का सैट बाक्स लेने देने आया था। उसने दुकान का ताला खोला तो कुछ आदमी निकलकर बाहर भागे। उसने अंदर जाकर देखा कि दुकान का गल्ला टूटा हुआ था। इसमें से 13 हजार रुपये की नकदी चोरी। दुकान की छत का दरवाजा भी टूटा मिला। चोर बैग में पेंचकश, प्लास, कट्टर छोड़कर भाग गए थे। पुलिस ने दुकानदार राकेश की शिकायत पर अज्ञात के खिलाफ मामला दर्ज कर लिया है। संवाद