पानीपत। आषाढ़ मास में बुधवार को औसतन 13 एमएम बारिश दर्ज की। सबसे अधिक इसराना खंड में 25 एमएम बारिश दर्ज की। इसके साथ ही धान रोपाई कार्य तेज हो गया है।
थोड़ी सी बारिश में शहर में पानी निकासी न होने पर समस्या सामने आई। गीता कॉलोनी रोड और जीटी रोड की सर्विस लेन पर थाना शहर के बाहर पानी जमा हो गया। पिछले तीन दिन से हल्की बूंदाबांदी चल रही थी। बुधवार तड़के तीन बजे शहर समेत जिले में तेज बारिश हुई। करीब 20 मिनट तक बारिश हुई। इसके बाद दिन के समय रुक-रुक कई बार बारिश हुई। हवा की गति 16 किलोमीटर प्रतिघंटे से चली।
बारिश और तेज हवा से लोगों को गर्मी से कुछ राहत मिली। जिले में बुधवार को अधिकतम तापमान 32 और न्यूनतम तापमान 27 डिग्री दर्ज किया। जबकि मंगलवार को अधिकतम तापमान 33 और न्यूनतम तापमान 28 डिग्री दर्ज किया था। संवाद