फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

समालखा सरकारी अस्पताल का डॉक्टर समेत 13 कोरोना पॉजिटिव मिले

विज्ञापन
विज्ञापन
जिले में कोरोना का कहर लगातार बढ़ता जा रहा है। पिछले तीन दिन में कोरोना संक्रमण के 51 मामले सामने आ चुके हैं। रविवार को समालखा सरकारी अस्पताल में कार्यरत डॉक्टर भी कोरोना पॉजिटिव मिला, उनके साथ कुल 13 पॉजिटिव केस आए। डॉक्टर की समालखा में ओपीडी ड्यूटी है। उनके एतियातन तौर पर सैंपल दिए थे। इसके अलावा सिविल अस्पताल के दो डॉक्टरों की रिपोर्ट नेगेटिव मिली है। ये डॉक्टर सैंपलिंग टीम में काम कर रहे हैं।
विज्ञापन

रविवार को आए कुल 13 पॉजिटिव केस में एक डॉक्टर के अलावा मॉडल टाउन निवासी 47 वर्षीय महिला, भीम गोड़ा मंदिर क्षेत्र निवासी 28 वर्षीय महिला, सेक्टर-11 से पांच, सज्जन चौक से एक, देवी मूर्ति कालोनी से एक, गांव जौरासी से एक और कुटानी रोड से दो महिलाएं हैं। इनके संपर्क में आने वाले लोगों को ट्रेेस किया जा रहा है। इन सभी को सिविल अस्पताल और एनसी मेडिकल कॉलेज में आइसोलेट कर दिया गया है। स्वास्थ्य विभाग ने निर्देश जारी किए थे टीबी के हर रोगी का कोरोना टेस्ट होना अनिवार्य है, लेकिन अब तक जिले में 1750 टीबी के रजिस्टर्ड रोगियों में से महज 150 रोगियों का ही टेस्ट हुआ है। इसको लेकर भी डॉक्टरों में चिंता है। क्योंकि जिले में अब तक कोरोना से सात मौत हुई हैं। इनमें से पांच रोगी टीबी के थे।
अनलॉक के बाद आए 192 केस
अनलॉक होने के बाद जिले में कोरोना के 192 मामले सामने आ चुके हैं। हर रोज औसतन पांच मामले सामने आ रहे हैं। जिले में अब कोरोना के 244 मामले सामने आ चुके हैं। 146 लोग कोरोना को हराकर घर लौट चुके हैं। जिले में अब कोरोना के 101 केस एक्टिव हो गए हैं। जबकि एक युवती समेत 7 लोग अब तक कोरोना से जंग हार चुके हैं। रविवार को भी पांच लोग कोरोना को हराकर अपने घर लौटे हैं।
विज्ञापन

13 नए मरीज मिले हैं, पांच लोग हुए डिस्चार्ज- डॉ. वर्मा
सीएमओ डॉ संतलाल वर्मा ने बताया रविवार को जिले में 13 पॉजिटिव केस मिले हैं। सभी पॉजिटिव मरीजों की पूर्ण जानकारी जुटाई जा रही है, सोमवार की सुबह तक जानकारी जुटाकर इनके संपर्क में आने वालों को ट्रेस करना शुरू कर दिया जाएगा। पांच लोग रिकवर कर गए हैं, उन्हें डिस्चार्ज किया गया है। इनमें जगनन्नाथ विहार के 25 वर्षीय युवक, विकास नगर के 20 वर्षीय और 48 वर्षीय पुरुष, एलडिको के 49 वर्षीय डॉक्टर दंपत्ति को डिस्चार्ज कर दिया गया है।
रविवार को भेजे गए 345 सैंपल
जिला में के कोविड-19 के कुल 1018 सैंपल अभी तक लिए गए हैं। जिनमें से 9372 की रिपोर्ट नेगटिव प्राप्त हुई है। रविवार को भी इनमे से 345 सैंपल भेजे गए हैं। 406 रिपोर्टस का परिणाम अभी प्राप्त नहीं हुआ है। इस तरह पानीपत में अब कुल 101 केस एक्टिव रह गए हैं। 147 केस रिकवर हो चुके हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें