फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Panipat News: सड़क हादसे में 12वीं के छात्र की मौत

Thu, 09 Oct 2025 12:12 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, पानीपत
विज्ञापन
समालखा अस्पताल में विलाप करते परिजन। संवाद
विज्ञापन
संवाद न्यूज एजेंसी
विज्ञापन

समालखा। समालखा-बिहौली रोड पर बुधवार दोपहर को केंद्रीय विद्यालय बिहौली के 12वीं के छात्र प्रियांशु की बाइक को ऑटो ने टक्कर मार दी जिससे उसकी मौत हो गई। सूचना पर समालखा और बापौली थाने की पुलिस मौके पर पहुंची। लेकिन काफी देर तक दोनों थानों की पुलिस सीमा विवाद में उलझी रही। जिस कारण छात्र का शव समालखा अस्पताल में रखा रहा। इसके बाद डीएसपी ने अस्पताल पहुंचकर मामले की जानकारी ली और समालखा पुलिस को कार्रवाई के निर्देश दिए।
उधर, इकलौते बेटे की मौत से परिवार में कोहराम मचा है। विद्यालय की प्रिंसिपल व अन्य स्टाफ ने दुख व्यक्त किया। समालखा थाना प्रभारी दीपक कुमार ने बताया कि शहर के वार्ड-4 जौरासी रोड कॉलोनी निवासी प्रियांशु केंद्रीय विद्यालय बिहौली में 12वीं की पढ़ाई कर रहे थे। बुधवार को स्कूल से छुट्टी के बाद वह बाइक पर सवार होकर वापस जा रहे थे। जैसे ही वह बिहौली रोड पर पुरानी रेत की खान के पास पहुंचा तो ऑटो ने बाइक को टक्कर मार दी। जिसे उपचार के लिए हाईवे पर सामान्य अस्पताल समालखा ले जाया गया जहां डॉक्टर ने उसे मृत घोषित कर दिया।
विज्ञापन
विज्ञापन

हादसा बापौली और समालखा थाना क्षेत्र की सीमा पर होने के कारण दोनों थाने की पुलिस कार्रवाई के लिए सीमा विवाद में उलझ गई। काफी देर तक पुलिस ने कोई कार्रवाई नहीं की। जिस कारण बुधवार को शव का पोस्टमार्टम नहीं हो सका। दूसरी ओर सूचना मिलते ही परिजन अस्पताल पहुंचे। परिजनों ने ऑटो चालक के खिलाफ कार्रवाई की मांग करते हुए हंगामा किया। जिसकी सूचना पर डीएसपी समालखा नरेंद्र कादियान ने मौके पर पहुंचकर कार्रवाई का आश्वासन दिया। वीरवार को शव का पोस्टमार्टम कराया जाएगा।

समालखा अस्पताल में विलाप करते परिजन। संवाद

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें