फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

एक दिन में सबसे ज्यादा 125 केस मिले, 2 की मौत भी हुई

विज्ञापन
विज्ञापन
शुक्रवार को जिला में 125 केस पॉजिटिव मिले हैं और 47 केस डिस्चार्ज किये गए हैं। दो मौतें हुई हैं जिनमें निंबरी की 65 वर्षीय महिला और सेक्टर-25 के 72 वर्षीय पुरुष है। पानीपत के अंदर महामारी के चलते 22वीं मौत करोना के कारण हुई है। विचित्र बात है कि 22 जुलाई को यह दादी अपने पोते के साथ बाइक पर जा रहे थी, तो एक ट्राल से एक्सीडेंट हो गया था, जिसमें दादी एक टांग गंवा बैठी थी। जो अस्पताल में उपचाराधीन थी। उनका परिवार यह कहता है कि हमारी माता को कोरोना नहीं था लेकिन यहां इलाज के चलते उन्हें कोरोना हो गया, जिससे उनकी मृत्यु हो गई। जब उनकी टेस्टिंग कराई गई। जिसके कारण वह पॉजिटिव आ गई आज प्रशासन की सहायता से इसका संस्कार विक्रम सिंह और जन सेवा दल के चमन गुलाटी कपिल मल्होत्रा ने संस्कार किया।
विज्ञापन

जिला में कोविड-19 के कुल 21233 सैंपल अभी तक लिए गए हैं जिनमें से 19,308 की रिपोर्ट नेगेटिव आई है। शुक्रवार को भी इनमें से 342 सैंपल भेजे गए हैं। शुक्रवार को 548 रिपोर्ट नेगेटिव आयी हैं। 423 रिपोर्टस का परिणाम अभी प्राप्त नहीं हुआ है। इस तरह पानीपत में अब तक कुल 1571 केसों में 606 केस एक्टिव हो गए हैं, 942 केस रिकवर हो चुके हैं और अब तक 23 मौतें हो चुकी हैं।
यहां-यहां मिले केस : पॉजिटिव केसों में सेक्टर-11,12, मॉडल टाउन, नेताजी कॉलोनी, दुर्गा मंदिर, समालखा, नैना विहार, रानी मोहल्ला, अंसल सुशांत सिटी, फ्लोरा चौक, निंबरी गांव, एनेचबीसी, बलाणा गांव, बिशनस्वरूप कॉलोनी, चावला कॉलोनी, सनौली, कप्तान नगर, चंदौली ,गीता कॉलोनी, हरि नगर, कृष्ण नगर, पचरंगा बाजार, मतलौडा, विकास नगर, खुखराणा, देविमूर्ति कॉलोनी, चावला कॉलोनी, महादेव कॉलोनी, इंसार चौक, अशोक विहार, संजय कॉलोनी, काबड़ी, जाटल रोड, महावीर कॉलोनी, टाउनशिप कॉलोनी, ददलाना, लोहारी, रामलाल चौक, थर्मल कॉलोनी, गुरुनानक पूरा, एनएफएल, निजामपुर, कलंदर चौक, वधावाराम कॉलोनी, कुटानी रोड, शांति नगर, सेक्टर 13-17, मस्ताना चौक, आठ मरला, पुरेवाल कॉलोनी और सुखदेव नगर से रिपोर्ट पॉजिटिव मिली है।
विज्ञापन

अब गांवों में भी घुस चुका है कोरोना : जिले में अब तक 1571 से ज्यादा केसों में 900 से ज्यादा केस शहरी क्षेत्र में आए और करीब 400 केस गांवों या ग्रामीण क्षेत्र में मिले हैं। अब तक जिले के 48 गांवों में कोरोना के केस मिल चुके हैं। इनमें सबसे ज्यादा मतलौडा में अब तक 19 से ज्यादा केस आ चुके हैं। इसके बाद नौल्था में 7 केस, पसीना खुर्द, छाजपुर खुर्द, कुटानी, जौरासी में 5-5 केस आ चुके हैं। इनके अलावा 23 से ज्यादा ऐसे गांव हैं जिनमें 2 या उससे ज्यादा कोरोना केस मिले हैं। वहीं शहरी इलाकों में मॉडल टाउन या उसकी आस-पास की कॉलोनियों में 136 के करीब केस आगए हैं। फिर सेक्टर-12 करीब 80 केस, सेक्टर-11 30 के करीब केस, सेक्टर-13,17 में 16 केस, वधावाराम कॉलोनी, विकास नगर, संजय कॉलोनी, सुखदेव नगर, न्यू फ्रैंडस कॉलोनी में 10 या उससे ज्यादा केस अब तक सामने आ चुके हैं।
कोरोना से महिलाओं से 3 गुणा पुुरुषों की मौत -
जिले में अब तक कुल 23 लोग कोरोना से हारे हैं। कोरोना से जान गंवाने के मामले में महिलाओं के मुकाबले पुरुष 3 गुणा हैं। अब तक सिर्फ 7 महिलाओं की कोरोना से मौत हुई है। तो वहीं 16 पुरुष भी कोरोना से हार चुके हैं। कुल 23 मौतों में 9 लोग मरने के बाद पॉजिटिव मिले हैं। इसमें सिर्फ एक महिला है। बाकी सब पुरुष।
दो नई मौत कोरोना से हुई है- डॉ. वर्मा
सिविल सर्जन डॉ. संतलाल वर्मा ने बताया कि जिले में शुक्रवार को दो नई मौत हुई है। अब तक 23 लोगों की कोरोना से मौत हो गई है। लोगों से अपील है कि वो सोशल डिस्टेंसिंग का पालन करेें।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें