फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

सभी राजकीय स्कूलो का 31 मार्च तक रिजल्ट अपलोड करें- -बीईओ

विज्ञापन
विज्ञापन
सभी राजकीय स्कूलों का 31 तक रिजल्ट करें अपलोड : बीईओ
विज्ञापन

सनौली। बीईओ ज्ञानीराम ने बताया कि 31 मार्च तक सभी राजकीय स्कूलों का बोर्ड परीक्षा छोड़ कर पहली से कक्षा 11 वीं तक के बच्चों का रिजल्ट बोर्ड साइट पर अॅपलोड करें ताकि जल्द ही स्कूलों में 1 अप्रैल से प्रवेश आरंभ किए जा सके। बीईओ ने कहा कि नियम 134 ए के तहत प्राइवेट स्कूलों में प्रवेश लेने के लिए चल रहे दाखिले हेतू बीईओं कार्यालय प्रार्थना पत्र जमा किए जा रहे है । 28 मार्च से 4 अप्रैल तक ऑनलाइन आवेदन किए जाएंगे। 7 अप्रैल को टेस्ट लिया जाएगा। इसके लिए अभिभावक रिहायशी प्रमाण पत्र, इनकम सर्टिफिकेट भी बनवा कर तैयार रखे ताकि आवेदन के साथ कोई कमी ना रह सके । प्राइवेट स्कूलों में नियम 134 ए के तहत ईडब्ल्यूएस व बीपीएल परिवार के बच्चों के प्रवेश लेने के लिए आवेदन जमा किये जाएंगे। 4 अप्रैल तक आवेदन ऑनलाइन भरे जा रहे है। ब्लॉक के गांवों के बच्चे खंड शिक्षा कार्यालय में ही आवेदन जमा करा सकते है। इस बारे में बीईओ ज्ञानीराम कौशिक ने बताया कि आज नियम 134 ए के तहत प्राइवेट स्कूलों में प्रवेश लेने के लिए दाखिले हेतू प्रार्थना पत्र जमा किए जा रहे है । और आने वाली 4 अप्रैल तक ऑनलाईन आवेदन दे । उन्होंने बताया कि सभी स्कूल संचालक से भी रिपोर्ट आ गई है । उन्होंने स्कूल संचालकों को भी आगाह किया कि अगर कोई बच्चों की गलत रिपोर्ट देगा उनके खिलाफ चेकिंग अभियान चलाकर विभागीय कार्रवाई की जाएगी।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें