गांव नौहरा जाने वाली सड़क की पुलिया टूटी
थर्मल। असंध रोड से गांव नौहरा जाने वाली सड़क की मेन पुलिया टूट गई। जिसके कारण किसी भी समय हादसा हो सकता है। वहीं ग्रामीण सतबीर, सेठपाल, भगवान दास, सुभाष चंद्र, प्रीतम सिंह, कर्मबीर, सोमदत आदि ने बताया कि इस बारे में वह कई बार शिकायत कर चुके है लेकिन समस्या ज्यों की त्यों बनी हुई है। बीऐंडआर विभाग के जूनियर इंजीनियर अरुण कुमार ने बताया कि शिकायत अभी तक नहीं मिली फिर भी पुलिया को ठीक करवा दिया जाएगा।