फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

लिफ्ट देकर की मारपीट, लूटे 6 हजार

विज्ञापन
विज्ञापन
लिफ्ट देकर की मारपीट, लूटे 6 हजार
विज्ञापन

अमर उजाला ब्यूरो
पानीपत। सेक्टर 29 चौकी में 8 मरला जाटल रोड निवासी दीपक पुत्र सुलतान ने उसके साथ हुई लूट की एक शिकायत दी है। पुलिस को दी शिकायत में उसने बताया कि वो 31 जनवरी की रात को गुरूग्राम से घर लौट रहा था। देर रात हो जाने पर उसे समालखा तक के लिए ही सवारी मिली। समालखा उतर जाने के बाद वो समालखा से बाइक सवार दो युवकों से लिफ्ट लेकर पानीपत के लिए रवाना हो गया। दोनों युवकों ने पानीपत अनाज मंडी कट के सामने से वापस समालखा की ओर मोड़ लिया। जहां आरोपियों ने सेक्टर 29 इन्डस्ट्रीयल एरिया के खाली प्लॉट में लाकर उसके साथ मारपीट करनी शुरू कर दी। इसी दौरान आरोपियों उसके सिर पर ईंट मारी व उससे पर्स छीन लिया। पर्स में 6 हजार की नकदी सहित जरूर कागजात थे। खुद की जान का खतरा पाते हुए पीड़ित वहां से भाग निकला, आरोपी मौके से फरार हो गए। पुलिस ने केस दर्ज कर आरोपियों की तलाश शुरू कर दी।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें