फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

केबल कनेक्शन हटवाने पर ऑटो चालक को पीटकर किया अधमरा, 20 हजार लूटे

विज्ञापन
विज्ञापन
केबल कनेक्शन हटवाने पर ऑटो चालक को पीटकर किया अधमरा, 20 हजार लूटे
विज्ञापन


पानीपत। जगजीवन राम कॉलोनी निवासी रिक्शा चालक रामचंद्र ने बताया कि उसने घर पर सिटी केबल लगवाई हुई थी। जिस पर काफी टाइम से केबल कनेक्शन नहीं आ रहे थे। इसी के चलते उसने उस केबल को हटवा कर दूसरी केबल लगवा ली। जिसके बाद सिटी केबल के कर्मचारी सुभाष व सागर उनके घर आए। जिन्होंने आते ही उसे केबल हटवाने पर उसके साथ गाली-गलौज की। साथ ही भविष्य में उसके साथ बुरा करने की धमकी दी। 6 दिसंबर को वो अपने ऑटो में बैठा था। उसी दौरान वहां दोनों बदमाश उनके 10 बदमाशों के साथ वहां आए। जिन्होंने आते ही उस पर रॉड, डंडो सहित अन्य हथियारों से हमला कर दिया। उस पर हमला कर उसे अधमरा कर दिया व उसकी जेब से 20 हजार रुपये की नकदी लूट कर बदमाश मौके से फरार हो गए। पुलिस ने केस दर्ज कर मामले की कार्रवाई शुुरू कर दी।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें