स्वच्छता एप को लेकर निगमायुक्त ने की बैठक,
पानीपत। शहर के स्वच्छता सर्वेक्षण में नंबर पाने के लिए आम लोगों को जोड़ा जा रहा है। इसके लिए निगम की ओर से स्वच्छत एप के बारे में जानकारी दी जा रही है। नगर निगम आयुक्त का कहना है कि इस एप से जुड़ने पर कहां पर गंदगी है तस्वीर भेजने पर उनकी टीम मौके पर पहुंचेगी। जिसके बाद समस्या का हल किया जाएगा। एप को ज्यादा से ज्यादा लोगो तक कैसे पहुंचाया जाय इसे लेकर बैठक हुई । इस दौरान यह तय किया गया कि स्कूल, कालेज, सोसायटी, नगर निगम के पार्षद, मेयर व अन्य लोगों मेबाइल तक पहुंचने का प्रयास किया जाएगा। बैठक के दौरान प्रत्येक सक्षम युवा एवं, मोटिवेटर को 1000 एप डाउन लोड करने का लक्ष्य रखा गया है।
पीछली बार नगर निगम की ओर से 2000 लोगों के मोबाइल में एप डाउन लोड था। इस बार यह 20000 तक पहुंचने का लक्ष्य है। 35 सक्षम युवा व 12 मोटीवेटर की ओर से इस लक्ष्य को पूरा किया जाना है। निगमायुक्त डॉ.प्रियंका सोनी ने कहा कि ज्यादा से ज्यादा लोगों के बीच पहुंचे। उन्हे इस मुहिम से जोड़ने का प्रयास करें।