स्कूल के ही 9 विद्यार्थी धमकाते थे, डर से बारहवीं की छात्रा ने पीया कीटनाशक, हालत गंभीर
पानीपत। विकास नगर निवासी बारहवीं कक्षा की छात्रा ने वीरवार शाम को संदिग्ध परिस्थितियों में कीटनाशक पी लिया। छात्रा का इलाज गोहाना रोड स्थित एक निजी अस्पताल में चल रहा है। पुलिस मामले की जांच में जुट गई है।
पीड़िता के भाई ने बताया कि उसकी बहन किशनपुरा के एक निजी स्कूल की छात्रा है। स्कूल का ही अनिल नामक छात्र, दो छात्राएं और उनके छह अन्य साथी उन्हें अक्सर स्कूल आते-जाते समय परेशान करते है। परिजनों ने बताया कि छात्रा को शुक्रवार दोपहर को होश आया। छात्रा ने बताया कि आरोपी छात्र उसे डरा-धमका कर साढ़े 29 हजार ऐंठ चुके है। अब उसके भाई को भी जान से मारने की धमकी दी। पीड़िता ने आरोपियों के डर से कीटनाशक पी लिया। पुलिस मामले की जांच में जुट गई है।
पिता पर भी हुआ था हमला:
परिजनों ने बताया कि छात्रा के पिता पर 24 सितंबर की शाम बाइक पर घर लौट रहा था। इसी दौरान किसी अज्ञात युवक ने उसके सिर पर धारदार हथियार से हमला कर दिया। सिर में गंभीर चोट आई। पांच दिनों तक देवी मंदिर रोड स्थित एक निजी अस्पताल में भर्ती रहा।