फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

थर्मल की राखी से खुखराना के ग्रामीणों का जीवन नरकीय हुआ

विज्ञापन
विज्ञापन
थर्मल की राख से ग्रामीणों को हो रही परेशानी
विज्ञापन

अमर उजाला ब्यूरो
थर्मल। रविवार की सुबह ही तेज हवा चलने के कारण थर्मल की राख झील से उड़कर गांव खुखराना में पहुंच गई। जिसके कारण ग्रामीणों को भारी परेशानी का सामना करना पड़ा। ग्रामीण पिछले एक सप्ताह से थर्मल की राख के कारण नारकीय जीवन जीने को मजबूर हैं। इधर, ग्रामीणों की शिकायत पर मतलौडा ब्लाक के बीडीपीओ अशोक छिक्कारा ग्रामीणों के बीच पहुंचे और उनसे पूरे मामले की जानकारी ली।
विज्ञापन

मतलौडा ब्लाक समिति के सदस्य सुरेंद्र कालिया, गांव खुखराना निवासी सुरेश कुमार, रामकुमार, रणधीर सिंह, मांगे राम, तेजबीर सिंह ग्रामीणों ने बताया कि पानीपत सुपर थर्मल पावर स्टेशन में कोयले के प्रयोग से बिजली का उत्पादन होता है। कोयले की राख को थर्मल के बाहर एकत्र किया जाता है। राख के भंडार पर थर्मल से निकलने वाली पानी से छिड़काव किया जाता है। लेकिन थर्मल प्रशासन राख पर पानी का छिड़काव करने के प्रति लापरवाह है। हवा चलते ही राख उड़ कर गांव में पहुंच जाती है। कई बार तो राखी उड़ने के कारण दिन में ही अंधेरा छा जाता है। राखी उड़ने के कारण जींद हाईवे पर यातायात भी बाधित हो जाता है और हादसा होने की आशंका बढ़ जाती है। राखी के कारण गांव में रोग फैलने का खतरा भी बढ़ जाता है। इधर, ग्रामीणों ने राखी की समस्या से हरियाणा के परिवहन, आवास व जेल मंत्री कृष्ण लाल पंवार को भी अवगत करवाया। मंत्री पंवार व उपायुक्त सुमेधा कटारिया ने पानीपत सुपर थर्मल पावर के चीफ इंजीनियर को निर्देश दिए कि थर्मल से निकलने वाली राखी पर पानी का लगातार छिड़काव करवाए, ताकि हवा चलने पर राखी न उडे़। थर्मल प्रशासन हर रोज राखी पर छिड़काव पर नजर रखें।डीसी सुमेधा ने गांव खुखराना निवासियों से कहा कि जिन दिन भी राखी हवा में उडे़ इसकी सूचना तत्काल बीडीपीओ मतलौडा को दें, वे तत्काल निरीक्षण कर समस्या का हल करवाएंगे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें