फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

स्कूलों में सुरक्षा प्रबंधों के लिए प्रशासन सख्त, एक नवंबर से निरीक्ष शुरू

विज्ञापन
विज्ञापन
अमर उजाला ब्यूरो
विज्ञापन

पानीपत।
गुरुग्राम के रेहान स्कूल में छात्र की हत्या व पानीपत के मिलेनियम स्कूल में चौथी कक्षा की छात्रा के साथ दुराचार के प्रयास के बाद प्रशासन स्कूलों में नियमों को लेकर सख्त हो गया है। जिला प्रशासन ने जिले के सभी स्कूलों का उपमंडल स्तरीय टीम द्वारा एक नवंबर से निरीक्षण कराने का फैसला लिया है। जिसमें स्कूलों के अलावा बसों व स्कूल वाहनों में सुरक्षा के उपकरण पुख्ता करने होंगे। नियमों की पालना न करने वाले स्कूलों पर सख्त कार्रवाई की जाएगी।
विदित है कि पिछले दिनों पानीपत के मिलेनियम स्कूल में चौथी कक्षा की एक छात्रा के साथ वाशरूम में दुराचार का प्रयास किया था। स्कूल की सीसीटीवी के आधार पर स्कूल के ही स्वीपर की पहचान की थी। महिला थाना पुलिस ने इसमें मुकदमा दर्ज कर लिया था और आरोपी स्वीपर तरुण को गिरफ्तार कर न्यायिक हिरासत में भेज दिया था। सर्वोच्च न्यायालय और प्रदेश सरकार ने इन मामलों के सामने आने के बाद स्कूलों में सुरक्षा के पुख्ता प्रबंध करने के निर्देश दिए हैं। जिसके बाद जिला प्रशासन सख्त हो गया है। प्रशासन ने स्कूलों में एक नवंबर से उपमंडल स्तर पर गठित कमेटी द्वारा निरीक्षण किया जाएगा। कमेटी अपनी रिपोर्ट प्रशासन को सौंपेगी।
विज्ञापन

बसों व दूसरे स्कूल वाहनों में सीसीटीवी व अग्निशमन यंत्र जरूरी
उपायुक्त डॉ. चंद्रशेखर खरे ने कहा कि स्कूल बसों में सुरक्षा की दृष्टि से सीसीटीवी कैमरे व अग्निशमन यंत्र होना आवश्यक है। प्राय: देखने में आया है कि अग्निशमनयंत्रों की उपयोग करने की तिथि समाप्त हुई मिलती है। कमेटी यंत्रों की एक्सपायरी डेट पर ध्यान रखेगी। उपमंडल स्तर पर गठित कमेटी नियमित रूप से निरीक्षण करेगी। इसके साथ-साथ सरकारी स्कूलों में अध्यापकों की उपस्थिति और निजी स्कूलों में फीस व इत्यादि शुल्क का ब्यौरा भी प्राप्त करेगी।
कमेटी में ये होंगे शामिल
प्रशासन के अनुसार उप मंडल स्तरीय कमेटी एसडीएम की अध्यक्षता में होगी। जिसमें संबंधित डीएसपी, तहसीलदार, कार्यक्रम अधिकारी बाल कल्याण विभाग, लोक निर्माण, शिक्षा, स्वास्थ्य विभाग व दमकल विभाग से एक-एक सदस्य की नियुक्ति की जाएगी।
यौन शोषण के मामलों पर निगरानी रखने के लिए भी कमेटी
जिला शिक्षा अधिकारी स्कूल सुरक्षा बैठक में भाग लेने के लिए स्कूल काउंसलर को अवश्य बुलवाएं और स्कूल स्तर पर यौन शोषण के मामलों पर निगरानी रखने के लिए भी कमेटी का गठन करवाना सुनिश्चित करेंगे। उपमंडल स्तरीय कमेटी के गठन के बाद उपमंडल पानीपत में खंड स्तरीय चार तथा उपमंडल समालखा में खंड स्तरीय दो निरीक्षण टीम गठित की जाएंगी। जिनमें संबंधित क्षेत्र का थाना प्रबंधक या उसका प्रतिनिधि जो सहायक उप निरीक्षक से कम रैंक का न हो, शिक्षा विभाग, संबंधित बीडीपीओ व स्कूल प्रिंसिपल सदस्य होंगे। उक्त निरीक्षण टीमों में पांच से ज्यादा सदस्य नहीं होंगे। इन कमेटियों का ब्यौरा 31 अक्तूबर तक देना होगा।
गांवों में सरपंचों के सहयोग से कमेटी गठित की जाएंगी
उपायुक्त डॉ. चंद्रशेखर खरे ने कहा कि सभी कमेटी शौचालयों, गेट, चारदीवारी व स्कूल की सफाई का अवश्य निरीक्षण करेंगी और सरकारी स्कूलों के लिए गांव के सरपंचों के सहयोग से स्कूलों की सुरक्षा के लिए कमेटियां गठित की जाएंगी। इनमें स्कूल का मुख्याध्यापक या प्रधानाध्यापक को भी शामिल किया जाएगा। यह कमेटी स्कूलों का नियमित रूप से सप्ताह में कम से कम दो बार निरीक्षण करेगी। इसके साथ-साथ उपमंडलीय कमेटी भी इन स्कूलों का सप्ताह में एक बार निरीक्षण अवश्य करेगी। जिला शिक्षा अधिकारी ने निजी स्कूलों की जानकारी उपलब्ध करवाते हुए उपायुक्त को बताया कि जिला में 37 प्राइमरी स्कूल, 114 मिडिल, 77 हाई व सीनियर सेकेंडरी के 116 स्कूलों सहित 344 स्कूल हैं।
विज्ञापन

वर्जन :::
स्कूलों व बसों में विद्यार्थियों की सुरक्षा से संबंधित सावधानी बरती जानी जरूरी है। सुप्रीम कोर्ट व प्रदेश सरकार पिछली घटनाओं के चलते इनको लेकर गंभीर है। उपमंडल स्तरीय कमेटी गठित कर स्कूलों व बसों की जांच करेगी। प्रशासन कमेटियों की रिपोर्ट पर आगामी कार्रवाई करेगी।
डॉ. चंद्रशेखर खरे, डीसी, पानीपत।


स्कूलों में सुरक्षा प्रबंधों को लेकर प्रशासन सख्त, एक नवंबर से निरीक्षण शुरू
-------पेज नंबर एक एंकर-----

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें