फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

धू-धू कर जला रावण और उसका कुनबा

विज्ञापन
विज्ञापन
धूं-धूं कर जला रावण और उसका कुनबा
विज्ञापन


अमर उजाला ब्यूरो
पानीपत। जिलेभर में शनिवार को अधर्म पर धर्म की जीत का प्रतीक दशहरा पर्व श्रद्धा और उल्लास के साथ मनाया गया। इस पावन अवसर पर शहर में चार स्थानों पर बड़े स्तर पर रावण कुनबे का दहन किया गया। अहंकारी दशानन पर भगवान श्रीराम की विजय के साथ ही लोगों में खुशी की लहर छा गई। इस दौरान भव्य आतिशबाजी की गई।

80 फुट के रावण को देखने उमड़े दर्शक
दशहरा कमेटी सनौली रोड द्वारा दशहरे का आयोजन हुडा सेक्टर-25 में जिमखाना क्लब के सामने किया गया। मुख्यातिथि परिवहन, आवास एवं जेल मंत्री हरियाणा सरकार कृष्ण लाल पंवार और विशिष्ट अतिथि भाजपा नेता सुरेंद्र रेवड़ी, ओम प्रकाश माटा, अशोक बांगा व विभू पालीवाल शिरकत की। वहीं कार्यक्रम की अध्यक्षता शहरी विधायक रोहिता रेवड़ी व ग्रामीण विधायक महिपाल ढांडा ने संभाली। सेक्टर-25 हुडा ग्राउंड में सुबह नौ बजे से रावण की पूजा अर्चना करने के लिए शहरवासी पहुंचे और विधिवत रूप से पूजा अर्चना की गई। ग्राउंड में शाम करीब चार बजे तक पूजन का कार्यक्रम चलाया गया। हनुमान स्वरूप की झांकियों के पहुंचते ही 100 मीटर के सुरक्षा घेरे में नो एंट्री कर दी गई। सैकड़ों हनुमान स्वरूप इस घेरे से बाहर तीनों पुतलों की परिक्रमा की। वहीं सेक्टर-25 के दशहरा ग्राउंड में लंका सजाई गई। जिसमें पहली बार श्रीराम ने प्रवेश कर रावण का अंत किया।
विज्ञापन


श्रीराम दशहरा कमेटी बरसत रोड पानीपत की ओर दशहरा उत्सव सेक्टर-13-17 के हुडा ग्राउंड में बड़ी धूमधाम से मनाया गया। काफी संख्या में नगर वासियों ने दशहरा उत्सव का आनंद लिया। दोपहर दो बजे रावण, कुंभकरण व मेघनाथ के पुतलों का पंडित सुरेंद्र शर्मा द्वारा विधिवत रूप से मंत्रोचारण से पूजन कराया गया। पूजन में शहरी विधायक रोहिता रेवड़ी व सुरेंद्र रेवड़ी, रामा अस्पताल के डॉ. दिनेश वशिष्ठ, डॉ. सुमन वशिष्ठ व गोयल परिवार मुख्य रूप से शामिल हुए। दशहरा का आयोजन में मुख्यातिथि ग्रामीण विधायक महीपाल ढांडा विधायक पानीपत ग्रामीण, उपायुक्त डॉ. चंद्रशेखर खरे, पुलिस अधीक्षक राहुल शर्मा व भाजपा जिलाध्यक्ष प्रमोद विज मौजूद रहे। वहीं विशिष्ट अतिथि के रूप में चर्म रोग विशेषज्ञ डॉ. सुमित शर्मा व डॉ. मोना शर्मा मौजूद रहे। कार्यक्रम की अध्यक्षता प्रेम प्रकाश सचदेवा व सह अध्यक्षता सीनियर डिप्टी मेयर काजल बठला व पार्षद कमलेश मजोका ने की। सभी अतिथियों को फूल मालाओं, दोलाओं व स्मृति चिन्ह देकर स्वागत किया गया।

देवी मंदिर में अग्नि बाण से हुआ रावण दहन
श्रीराम लीला कमेटी देवी मंदिर में रावण और उसके परिवार के पुतलों का दहन अग्नि बाण से किया किया। दशहरे के दिन श्रीराम व रावण के बीच महासंग्राम हुआ। वहीं दिल्ली यूजिकल ग्रुप के कलाकारों ने अपनी प्रस्तुति दी। मंदिर में आयोजन स्थल पर कमेटी के सुरक्षा प्रबंध पुख्ता रहे। दशहरा देखने के लिए करीब एक लाख दर्शक पहुंचे। मुख्यातिथि समाजसेवी एवं उद्योगपति नरेश सिंगला व राजन बंसल दिल्ली वाले रहे। यहां पर रावण दहन से पहले श्रीराम व रावण युद्ध का मंचन किया गया। इस मौके पर चेयरमैन गोबिंद गोयल, प्रधान नवल जिंदल, महासचिव विजय शर्मा, कोषाध्यक्ष आदर्श गुप्ता, वरिष्ठ उप प्रधान वीरेंद्र बंसल भोला, सहसचिव अनिल गर्ग नीनी, वाइस चेयरमैन मनोज सिंगला नादे वाले व मुख्य सलाहकार मनोज गोयल मौजूद रहे।


शिवाजी स्टेडियम में अग्नि बाण से हुआ रावण दहन
श्रीसनातन धर्म मंदिर माडल टाउन द्वारा शिवाजी स्टेडियम में श्रीराम स्वरूप ने अग्नि बाण से रावण दहन किया। उसके बाद अग्नि बाण लगते ही रावण व उसका कुनबा धू-धू कर जल गया। सबसे आखिर में रावण का पुतला जला। वहीं दशहरा ग्राऊंड में सीसीटीवी कैमरों से सब पर नजर रखी गई। शिवाजी स्टेडियम के एक गेट से स्वरूप व एक गेट से पब्लिक प्रवेश करवाया गया। इस मौके पर प्रधान तरुण गांधी, महासचिव मनोहर लाल सेतिया, उप प्रधान शिव मल्होत्रा, सह सचिव मोहित जग्गा, सदस्य गौरव भाटिया, नितेश जावा, अमन वधवा, मदन डुडेजा, नरेश बजाज, अंकुर भामड़ी, हरमिंदर भाटिया, लवनीश चोपड़ा, राजकुमार गिरधर, करमजीत राय सेठ, कपिल बुद्धिराजा व बंसीलाल नारंग मौजूद रहे।

दशहरा स्थल पर मौजूद रही आपातकालीन चिकित्सा सेवा व फायर ब्रिगेड
चारों दशहरा स्थलों पर फायर बिग्रेड व आपातकालीन चिकित्सा सेवा व जल सेवा की व्यवस्था की गई। पुलिस प्रशासन की व्यवस्था के अतिरिक्त कमेटी के स्वयं सेवक साधारण वर्दी में मुस्तैदी से अपनी ड्यूटी दे रहे थे। सुरक्षा की दृष्टि से पूरा दशहरा स्थल सीसीटीवी कैमरों व ड्रोन कैमरों की व्यवस्था की गई। हर आने जाने वाले हर व्यक्ति पर इस कैमरे से पैनी नजर रखी गई। वहीं सेक्टर-13-17 में डीएसपी पानीपत जगदीप दूहन, एसएचओ सिटी सुरेश सैनी व सेक्टर-6 चौंकी इंचार्ज बलबीर सिंह ने टीम के साथ दशहरा स्थल पर व्यवस्था बनाई।

हनुमान स्वरूप श्रीराम लक्ष्मण झांकियों के साथ पहुंचे दशहरा स्थल
सायं चार बजे से ही चारों और से श्रीराम लक्ष्मण की झांकियां व हनुमान स्वरूप बैंड-बाजों, डीजे व ढोल नगाड़ों के साथ झूमते हुए दशहरा स्थल पर पहुंचे। देखते ही देखते सायं साढ़े पांच बजे तक पूरा दशहरा स्थल लाखों नगर वासियों से भर गया। दशहरा स्थल पर दिल्ली से आए हुए नासिक ढोल पार्टी ने हैरतअंगेज करतब दिखाते हुए सभी भक्तजनों का मन मोह लिया।

कष्ट दूर करने के लिए रावण की पूजा की
चारों दशहरा स्थल पर खड़े किए रावण के पुतलों की दहन से पहले दशहरा देखने आए लोगों ने घर में अपने कष्ट और प्रेत आत्माओं से बचने के लिए उनकी पूजा की। लोगों ने चावल, रोली, मोली, फूल, मिठाई और जोत जलाकर पूजा अर्चना की।
विज्ञापन


अवशेष उठाने के लिए मची भगदड़
जिले की चारों दशहरों कमेटियों द्वारा आयोजित दशहरा स्थल पर रावण दहन के बाद हर बार की तरह इस बार भी रावण के जलने व नीचे गिरने के बाद रावण की जली हुई अस्थियों (अवशेष) को उठाने के लिए भगदड़ मच गई। लोग सुरक्षा घेरे को तोड़कर रावण की अस्थियों को लेकर भागे। ऐसी मान्यता है कि रावण की अस्थियों को घर में रखने से भूत-प्रेत व बुरी आत्माएं घर में प्रवेश नहीं करती है।


आश्विन शुक्ल पक्ष की उत्तराषाढ़ा नक्षत्र के शुभ मुहूर्त सायं 6:10 मिनट पर जलाया गया रावण
-दो दशहरा स्थल ड्रोन से और दो सीसीटीवी कैमरों से किए गए कवर
-पुलिस अधीक्षक ने सुबह मीटिंग कर डीएसपी व सभी थाना प्रभारी को सुरक्षा कड़ी करने के दिए निर्देश
-दशहरा कमेटी सनौली रोड के दशहरा स्थल पर तैयार की लंका
-जिले में पहली बार लंका में प्रवेश कर रावण का करेंगे वध

फोटो-1 से 6 और 9 से 20
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें