फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

प्रशासन ने शहर में निकाला फ्लैग मार्च, लोगों को दिया सुरक्षा का भरोसा

विज्ञापन
विज्ञापन
प्रशासन ने शहर में निकाला फ्लैग मार्च, लोगों को दिया सुरक्षा का भरोसा
विज्ञापन

अमर उजाला ब्यूरो
पानीपत। जिला प्रशासन व पुलिस डेरा बाबा को दोषी करार देने के बाद प्रदेश के कई जिलों में भड़की आग व इसकी आंच पानीपत में भी आने पर एक्शन में आ गई है। प्रशासनिक व पुलिस टीम ने शहर के अंदर व मतलौडा स्थित डेरा बाबा के पांच नाम चर्चा घरों को सील कर दिया है। हालांकि पुलिस को इन डेरों से किसी तरह का अवांछित सामान बरामद नहीं हुआ। पुलिस ने सीआईए-वन द्वारा दो डेरा अनुयायियों की गिरफ्तारी के बाद सरकारी संपत्तियों को आग के हवाले करने की बात सामने आने के बाद अलर्ट जारी कर दिया है। हर संदिग्ध पर नजर रखी जा रही है। डीसी व एसपी ने पानीपत व समालखा रेलवे स्टेशनों समेत अन्य कई स्थानों का दौरा कर सुरक्षा व व्यवस्था का जायजा लिया।
सीटीएम पानीपत संदीप अग्रवाल व डीएसपी सिटी आत्माराम लांबा की अगुवाई में भारी पुलिस बल शनिवार सुबह करीब 11 बजे शहर के अंदर तहसील कैंप रामनगर स्थित डेरा बाबा के नामचर्चा घर में पहुंचा। प्रशासन व पुलिस की टीम ने नाम चर्चा घर में बारीकी से सर्च अभियान चलाया। इसी बीच डीएसपी महिला थाना विद्यावती भी वहां पहुंच गई। उन्होंने यहां पर साउंड सिस्टम, सिलाई मशीन व डिस्पेंसरी से काफी दवा बरामद की। प्रशासनिक व पुलिस टीम ने करीब सवा बारह बजे नामचर्चा घर को सील कर दिया और पुलिस का पहरा बैठा दिया। वहीं डीसी डॉ. चंद्रशेखर खरे व एसपी राहुल शर्मा ने शहर समेत जिले के समालखा व बापौली स्थित नाम चर्चा घरों का दौरा किया। उन्होंने यहां पर प्रशासनिक व पुलिस अधिकारियों से बात की और व्यवस्थाओं की जानकारी ली।
विज्ञापन


डेरा अनुयायियों को पहुंचाने के लिए टोल पर बस लगाई
प्रशासन व पुलिस अधिकारियों ने पंचकूला की तरफ से आने वाले डेरा अनुयायियों को सीधे उनके घर पर पहुंचाने के लिए बसों की व्यवस्था की। करीब पांच बसों को जीटी रोड पर स्थित टोल पर लगाया गया। वहीं शुक्रवार देर रात को भारी संख्या में डेरा अनुयायी पानीपत पहुंचे। उनको प्रशासन व पुलिस अधिकारियों ने रोडवेज बसों से गंतव्य तक पहुंचाया। पुलिस अधिकारियों ने सभी अनुयायियों के नाम व पते भी नोट किए।

शनिवार शाम को रोडवेज की चार बसें रवाना की
रोडवेज अधिकारियों ने यात्रियों की मुश्किलों को देखते हुए शनिवार शाम को रोडवेज की चार बसों को रवाना किया। इनमें से दो बसों को दिल्ली व दो को चंडीगढ़ रूट पर रवाना किया। जिसके बाद यात्रियों ने राहत की सांस ली। डिपो महाप्रबंधक एके डोगरा ने बताया कि उच्चाधिकारियों के आदेश पर बसों को बंद किया गया था और अब अधिकारियों से हालात कुछ सामान्य होने पर कुछ बसों को रवाना करने के आदेश मिले हैं। जिसके बाद पानीपत डिपो से चार बसों को रवाना किया गया। रविवार को कुछ और बसों को विभिन्न रूटों पर रवाना किया जाएगा। फिलहाल रोहतक व सिरसा के रूट बंद रखने का फैसला लिया है।

शहर में हर चौक चौराहे पर पुलिस, बाजार खुले पर खरीदार नहीं
शनिवार को दूसरे दिन भी शहर के बाजारों व सड़कों पर सन्नाटा पसरा रहा। हालांकि दोपहर बाद बाजार तो खुले, लेकिन बाजार में किसी तरह का खरीदार नहीं पहुंचा। दुकानदारों को शाम को जल्द ही दुकान बंद कर घर लौटना पड़ा। वहीं शहर समेत जिले में हर चौक चौराहे पर भारी पुलिस बल तैनात रहा। पुलिस अधिकारियों ने संदिग्ध वाहनों व व्यक्तियों की बारीकी से तलाशी ली।

नाम चर्चा घर पर दी दबिश
मतलौडा। एमडी शुगर मिल बीर सिंह की अगुवाई में नायब तहसीलदार जयसिंह, डीएसपी बली सिंह व एसएचओ नरेंद्र दहिया ने मतलौडा थाना के अंतर्गत नामचर्चा घरों पर दबिश दी। प्रशासन व पुलिस की टीम ने थाना मतलौडा के अंतर्गत उरलाना कलां, मतलौडा, थर्मल व रैरकलां स्थित चार नाम चर्चा घरों को सील कर दिया। यहां से काफी मात्रा में सामान बरामद किया है। कुछ जानकारों की माने तो दुराचार मामले में डेरा बाबा के दोषी करार दिए जाने के बाद कुछ अनुयायियों ने उनकी फोटो को घर की दीवार से उतार दिया। लेकिन ये लोग सामने नहीं आ रहे हैं।
विज्ञापन


जिला में स्थित डेरा के पांच नाम चर्चा घरों को बंद कर दिया है और यहां पर पुलिस तैनात कर दी है। वहीं बाकी हिस्से में भी स्थिति सामान्य है। शहर समेत जिले में किसी तरह का मामला भड़कने जैसी कोई घटना नहीं है। प्रशासन व पुलिस लगातार एहतियात बरत रही है।
डॉ. चंद्रशेखर खरे, डीसी पानीपत।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें