फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

नपा चेयरमैन ने ज्यादती होने पर दी आत्महत्या की धमकी

विज्ञापन
विज्ञापन
नपा चेयरमैन ने ज्यादती होने पर दी आत्महत्या की धमकी
विज्ञापन


अमर उजाला ब्यूरो
समालखा। नगरपालिका चेयरमैन अशोक कुच्छल पार्षदों द्वारा पाला बदलने के मामले में मंगलवार को खुलकर सामने आए और उन पर लगाए भ्रष्टाचार के आरोपों को बेबुनियाद बताया। उन्होंने साफ कहा कि वे पार्षद उन पर भ्रष्टाचार के आरोप साबित कर दें तो वे खुद ही अपने पद से इस्तीफा दे देंगे। लेकिन अगर उसके साथ किसी भी प्रकार की ज्यादती होती है तो वह आत्महत्या कर लेंगे। जिसकी जिम्मेदारी विधायक व पार्षदों की होगी। विधायक को इस तरफ ध्यान देना चाहिए कि जिन दो पार्षदों को आगे लाया जाने का प्रयास किया जा रहा है, वे कांग्रेस व अन्य दलों से समर्थित हैं।
विज्ञापन

नपा चेयरमैन अशोक कुच्छल पिछले दिनों से चली राजनीति को लेकर मंगलवार को मीडिया से रूबरू हुए। उन्होंने ने कहा कि मुझ पर विकास नहीं करवाने व भ्रष्टाचार का आरोप लगाते हुए कुछ पार्षदों को प्रलोभन देकर अपने पक्ष में करने का प्रयास किया जा रहा है। इस संबंध में उनके पास कई सबूत हैं, जिसमें कुछ पार्षदों को प्रलोभन की बात कही जा रही है। उन्होंने कहा कि मामले को लेकर वह मुख्यमंत्री तथा बीजेपी के आला नेताओं से मिलेंगे। विदित है कि नपा के 17 में 13 पार्षदों ने दो दिन पहले चेयरमैन अशोक कुच्छल पर भ्रष्टाचार के आरोप लगाए थे और अविश्वास को लेकर समालखा विधायक रविंद्र मच्छरौली को शपथपत्र सौंपे थे। पार्षद इसके बाद अज्ञात स्थान पर चले गए थे। वहीं इस बारे में विधायक रविंद्र मच्छरौली का कहना है कि पार्षदों के मामले में मेरा कोई लेना देना नहीं है। पार्षद किसके साथ जाएंगे ये उनका अधिकार है। मैं सरकार के साथ हूं और सभी पार्षद बीजेपी के हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें