फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

गोदाम से 12 टन धागे का माल गायब, धागा व्यापारी ने नौकर पर जताया शक

विज्ञापन
विज्ञापन
पानीपत। गोहाना रोड स्थित अग्रवाल मार्केट में एक धागे के गोदाम से 12 टन धागा गायब हो गया। धागा व्यापारी ने गोदाम में काम करने वाले नौकर पर माल चोरी करने का शक जाहिर करते हुए किशनपुरा चौकी में केस दर्ज कराया है। पुलिस नौकर से पूछताछ में जुट गई है।
विज्ञापन

कच्चा कैंप स्थित गुरुनानक पुरा निवासी प्रवीन मिगलानी ने बताया कि उनका गोहाना रोड स्थित अग्रवाल मार्केट में ज्ञान इंद्र प्रिंटिंग के नाम से गोदाम है, वह धागे का काम करता है। उसके गोदाम में गांव सिवाह निवासी अंकित 15 माह से नौकरी कर रहा है। 10 अगस्त को वह गोदाम पर गया था, उसे गोदाम खुला मिला। बाहर एक ऑटो खड़ा था, जिसमें उसके धागे का माल लोड था। उसने अंकित से पूछा कि किस पार्टी का माल लोड कराया है तो उसने किसी भी पार्टी का माल लोड न कराने की बात कही। शक होने पर उसने पड़ोसी दुकानदार के कैमरे की फुटेज चेक की तो उसमें ऑटो में माल लोड होता दिखाई दिया। उसने हिसाब चेक किया तो 10-12 टन माल कम मिला। उसे शक है कि अंकित ने उसके गोदाम से धागे का किसी दूसरी पार्टी को बेचा है। किशनपुरा चौकी पुलिस ने धागा व्यापारी की शिकायत पर रिपोर्ट दर्ज कर मामले की जांच शुरू कर दी है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें