फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

मकान की टाइल तोड़ने के शक में तीन ने मिलकर मां-बेटे पर किया चाकू से हमला, घायल

विज्ञापन
विज्ञापन
पानीपत। चांदनीबाग कॉलोनी में दंपती समेत तीन ने मिलकर मकान की टाइल तोड़ने के शक में मां-बेटे पर चाकू से हमला कर दिया। बीचबचाव करने आए युवक के साथ भी आरोपियों ने मारपीट की। उन्होंने शोर मचाया तो आरोपी जान से मारने की धमकी देकर फरार हो गए। चांदनीबाग थाने की पुलिस ने केस दर्ज कर कार्रवाई शुरू कर दी है।
विज्ञापन

सनौली रोड चांदनीबाग कॉलोनी निवासी राजेंद्र कुमार ने बताया कि 12 अगस्त को वह घर पर था। उसके भाई राजकुमार, भाभी सुदेश साथ वाले मकान में रहते हैं। उन्होंने आते ही उनके घर पर पथराव कर दिया। उसकी पत्नी ने भाई-भाभी से इसका कारण पूछा तो उन्होंने कहा कि तुमने हमारे मकान की टाइल तोड़ी है। वह बाहर गया तो भाई ने उस पर हमला कर दिया। भाई ने आवाज लगाकर अपने बेटे महेंद्र को बुलाया। तीनों ने मिलकर उसके साथ मारपीट की। उसने शोर मचाया तो उसकी पत्नी सुदेश व बेटा हिमांशु, बेटी मोनी, शालू भी गली में आ गए। महेंद्र ने हिमांशु की गर्दन पर चाकू से हमला कर दिया। पत्नी बीचबचाव करने गई तो महेंद्र ने उस पर भी चाकू से वार किया। आसपास के लोग इकट्ठा हुए तो आरोपी जान से मारने की धमकी देकर मौके से फरार हो गए। वह घायल पत्नी और बेटे को सामान्य अस्पताल लेकर पहुंचा, जहां पर उसने इलाज कराया और पुलिस को शिकायत दी, जिस पर पुलिस ने केस दर्ज कर कार्रवाई शुरू कर दी है।
विज्ञापन

परिजनों की तरफ से मिली शिकायत पर मामला दर्ज कर लिया गया है। मामले की जांच की जा रही है। जांच में जो भी दोषी होगा उसके खिलाफ कार्रवाई की जाएगी।
- महिपाल सिंह, चांदनीबाग थाना प्रभारी
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें