फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Panipat News: बीएसएफ का जवान बनकर ठगे 1.19 लाख

विज्ञापन
विज्ञापन
पानीपत। एक गांव निवासी युवक को ठग ने बीएसएफ का जवान बनकर गाड़ी बेचने का झांसा दिया और 1.19 लाख रुपये ठग लिए। आरोपी ने कहा कि वह राजस्थान में तैनात था, लेकिन उसका तबादला हो गया है। इसलिए वह सामान बेच रहा है। आरोपी ने विश्वास जीतने के लिए फर्जी आर्मी कार्ड और गाड़ी की आरसी भेजी। युवक ने विश्वास कर उसके कहे अनुसार रुपये भेज दिए, लेकिन गाड़ी नहीं मिली। साइबर अपराध थाने की पुलिस ने मुकदमा दर्ज किया है।
विज्ञापन




पुलिस को दी शिकायत में नवीन ने बताया कि उसने एक दिन फेसबुक पर एक आल्टो के-10 कार का विज्ञापन देखा था। उसने गाड़ी खरीदने की इच्छा जाहिर की और दिए गए नंबर पर फोन किया। सामने वाले ने अपना नाम नरेंद्र बताया। उसने कहा कि वह बीएसएफ का जवान है। उसकी राजस्थान, जैसलमेर में ड्यूटी थी। अब उसका तबादला हो गया है। इससे वह अपना फर्नीचर और कार सब कुछ बेच रहा है। उनकी कार की 65 हजार रुपये में डील हो गई। युवक ने ट्रांसपोर्ट चार्ज के नाम पर उससे पहले 3150 रुपये डलवाए। उसके बाद कहा कि वह कार लेकर समालखा तक पहुंच गए हैं, लेकिन आपको पूरे पैसे देने होंगे। उसने 65 हजार रुपये भी ट्रांसफर कर दिए। इसके बाद एक और फोन आया, जिसने खुद को ट्रांसपोर्ट का कर्मी बताया और कहा कि आपकी पेमेंट फिलहाल उन्हें नहीं मिली है। दोबारा पेमेंट करनी होगी। इसी तरह उसने आरोपी के कहने पर कई बार में 1.19 लाख रुपये भेज दिए।
विज्ञापन

शिकायत पर मुकदमा दर्ज कर मामले की जांच की जा रही है। आरोपी को जल्द ही पकड़ लिया जाएगा।
- अशोक कुमार, प्रभारी, साइबर अपराध थाना
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें