फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Panipat News: 30 से 40 लाख यूनिट घटी बिजली खपत, कटों से राहत

विज्ञापन
विज्ञापन
पानीपत। शहर में शनिवार रात से हो रही बारिश से तापमान में गिरावट आई। पांच-छह डिग्री सेल्सियस तक तापमान गिरा तो गर्मी से राहत भी मिली। शहर में बिजली खपत भी घट गई। शहर में तीन दिन पहले 1.25 करोड़ यूनिट प्रतिदिन की खपत थी। रविवार को 85.41 लाख यानि लगभग 40 लाख यूनिट कम खर्च की। सोमवार को 94.45 लाख यानि लगभग 30 लाख यूनिट कम इस्तेमाल की।
विज्ञापन

बिजली खपत घटने के कारण शहर में बिजली आपूर्ति सुचारु रूप से हो रही है। धान रोपाई शुरू होने के बाद से ही लग रहे बिजली कटों के कारण आमजन बेहाल थे। फिलहाल पिछले तीन दिनों में शहर में कोई भी फीडर ओवरलोड होने की शिकायत बिजली विभाग के पास नहीं आई है।
रोजाना कई घंटे बारिश होने के कारण खेत पानी से लबालब है। जो धान की फसल के लिए काफी अच्छा साबित हो रहा है। खेतों में ट्यूबवेल मोटर का कम इस्तेमाल हो रहा है। वहीं तापमान में आई गिरावट के बाद से घरों में भी लोग एयर कंडीशनर नहीं चला रहे हैं।
विज्ञापन

बारिश के बाद बिजली खपत थोड़ी कम हुई है। सोमवार को 24 घंटे में करीब 30 लाख यूनिट बिजली खपत कम हुई। बरसात होने से पहले बिजली की खपत 1.25 करोड़ यूनिट का आंकड़ा पार कर चुकी थी।
विज्ञापन

- जेई सत्यनारायण, एबीटी सेल बिजली निगम
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें