फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Panipat News: दोस्ती कर ठगे 1.16 करोड़ रुपये

विज्ञापन
विज्ञापन
पानीपत। पानीपत की दीनानाथ कॉलोनी के मुकेश कुमार के साथ ऑनलाइन निवेश कर 40 प्रतिशत मुनाफा देने का झांसा देकर 1.16 करोड रुपये की ठगी कर ली गई। अदिति शर्मा नाम की युवती ने फेसबुक पर पहले दोस्ती की।
विज्ञापन

इसके बाद पैसा निवेश कर मुनाफा कमाने का झांसा देकर वारदात की। साइबर क्राइम थाना पुलिस ने शिकायत के आधार पर केस दर्ज कर लिया है। जिन खातों में ठगी का पैसा पहुंचा उनकी डिटेल खंगाली जा रही है। नूरवाला की दीनानाथ कॉलोनी के मुकेश कुमार ने साइबर क्राइम थाना पुलिस को दी शिकायत में बताया कि कुछ दिन पहले उसके पास फेसबुक पर अदिति शर्मा नाम की एक युवती की फ्रेंड रिक्वेस्ट आई थी। जिसे उसने स्वीकार कर लिया था।
इसके बाद उनकी आपस में बात होने लगी। कुछ दिन बाद अदिति ने उससे व्हाट्सएप पर बात शुरू कर दी। इसी बीच उसने कहा कि हमारे पास पैसे निवेश करने पर उसे एक महीने में 40 प्रतिशत का मुनाफा होगा। 24 फरवरी 2025 को उसने 15001 रुपये और 4999 रुपये एक ही दिन में निवेश कर दिए। दो दिन बाद उसके खाते में 4950 रुपये वापस कर दिए गए। जिससे उसे भरोसा हो गया।
विज्ञापन

इसके बाद उसने फरवरी से 31 मई तक अलग-अलग समय में 1.16 करोड़ रुपये जमा करा दिए। कुछ पैसे उसने अपने खाते से और कुछ परिवार और रिश्तेदारों के खातों से निवेश किए थे। इसके बाद आरोपियों ने उसे मुनाफा देने से इंकार कर दिया। मुकेश ने साइबर क्राइम थाने में इसकी शिकायत देकर जांच की मांग की थी। पुलिस ने जांच के बाद ठगी का मुकदमा दर्ज कर लिया है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें