फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

आनंद इंटरनेशनल व ट्रेडर्स के बीच दो करोड़ के लेन देन का मामला पहुंचा थाने, दोनों ने एक दूसरे पर लगाए गंभीर आरोप

विज्ञापन
विज्ञापन
पानीपत। आनंद इंटरनेशनल के मालिक और ट्रेडर्स के बीच दो करोड़ रुपये के लेन-देन का मामला थाने पहुंच गया। दोनों पक्षों की शनिवार को चांदनी बाग थाने में पंचायत हुई और उन्होंने एक-दूसरे पर धोखाधड़ी करने के आरोप लगाए। आनंद इंटरनेशनल का आरोप है कि ट्रेडर्स उसके दो करोड़ रुपये नहीं दे रहा है, जबकि ट्रेडर्स का कहना है कि आनंद इंटरनेशनल ने उसको घटिया माल दिया था। वे चार करोड़ रुपये का पेमेंट आनंद इंटरनेशनल को कर चुके हैं। उधर, आनंद इंटरनेशनल के मालिक ने ट्रेडर्स पर फर्जी बिल देने का आरोप लगाते हुए जीएसटी विभाग में भी इसकी शिकायत दी है। हालांकि थाने में तीन घंटे चली पंचायत बिना किसी नतीजे के खत्म हो गई।
विज्ञापन

आनंद इंटरनेशनल के मालिक सुरेश गर्ग ने बताया कि उनकी सेक्टर 12 के ट्रेडर्स रविंद्र गोयल के साथ पिछले साल डील हुई थी। रविंद्र गोयल उनसे कंबल खरीदता था। उसका ऑनलाइन माल सप्लाई करने वाली कंपनियों से कांट्रैक्ट है। रविंद्र ने उनसे 7 करोड़ रुपये का माल खरीदा था। अब तक उन्होंने साढ़े 4 करोड़ रुपये उन्हें दिए हैं। उसने माल लेने के बाद उसकी पेमेंट रोक दी। उसने मार्च में उनकोे फर्जी बिल भी बनाकर दिया है। उन्होंने इसकी शिकायत जीएसटी विभाग में भी दी है। वह इसकी शिकायत एसपी से भी कर चुके हैं। अब आरोपी उन्हें जान से मारने की धमकी भी दे रहा है।
वहीं दूसरी ओर ट्रेडर्स रविंद्र गोयल का कहना है कि वह ऑनलाइन कंपनियों को माल देते हैं। उन्होंने पिछले साल आनंद इंटरनेशनल कंपनी के साथ कांट्रैक्ट किया था। उसने पिछले साल जुलाई में आनंद इंटरनेशनल को एक करोड़ रुपये एडवांस भी दिए थे, लेकिन उनको काफी घटिया क्वालिटी का माल मिला। उन्होंने अब तक 7 करोड़ का माल उनके खरीदा है और साढ़े चार करोड़ रुपये पेमेंट भी कर चुके हैं। उन्होंने ढाई करोड़ रुपये पेमेंट रोकी है, क्योंकि माल बहुत घटिया क्वालिटी का था। उनको पता है कि वो जितने का माल था, उतनी वो पेमेंट कर चुुके हैं। घटिया माल के कारण उनको कंपनियों से भी बहुत शिकायतें मिली हैं। दोनों के विवाद को लेकर थाना चांदनी बाग में देरशाम तक उद्योगपतियों की पंचायत हुई। दोनों ने पंचायत में अपना-अपना पक्ष रखा है। अब पुलिस मामले की जांच कर रही है। आनंद इंटरनेशनल के मालिक सुरेश गर्ग ने रविंद्र गोयल की पुलिस में शिकायत दी है।
विज्ञापन
विज्ञापन

हमें मामले की शिकायत मिली है। पुलिस मामले के दोनों पहलुओं की जांच कर रही है। जांच में जो भी दोषी होगा, उस पर कार्रवाई की जाएगी।
-संदीप कुमार, प्रभारी चांदनी बाग थाना।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें