हरी चुनरी चौपाल को लेकर कार्यकर्ताओं की लगाई ड्यूटी
पानीपत। जननायक जनता पार्टी के अनुशासन कमेटी के चेयरमैन व पूर्व स्पीकर चौ. सतबीर सिंह कादियान ने अपने निवास पर कार्यकर्ताओं से मीटिंग की। मीटिंग में 17 मार्च को सिवाह गांव के सरकारी स्कूल में नैना चौटाला की होने वाली हरी चुनरी चौपाल कार्यक्रम के लिए डयूटी लगाई गई। सतबीर सिंह कादियान ने कहा कि अब जनता को केवल जेजेपी से ही उम्मीद है। नैना चौटाला महिलाओं की आवाज है और महिलाओं के दुख दर्द को भली भांति समझती है।
महिलाएं भी नैना चौटाला के आगमन को लेकर काफी उत्साहित है। नैना चौटाला प्रदेश की राजनीति में बहुत बड़ा बदलाव करने की ओर अग्रसर है। युवा नेता देवेंद्र कादियान घर घर जाकर महिलाओं को चुनरी चौपाल में पहुंचने का न्यौता दे रहे हैं। ग्रामीण हलके के सभी गांव व समस्त कॉलोनियों में 3-3 जोन बनाकर ड्यूटी लगाई है। जिसमें गांवो के जोन 1 के प्रभारी धर्मवीर राठी, जोन 2 के प्रभारी हरलाल मलिक और जोन 3 के प्रभारी बिजेंद्र कादियान, कुलदीप डिमाणा, सुखबीर डांडा सरपंच हैं।
इसी प्रकार पानीपत ग्रामीण हल्के के जोन 1 के प्रभारी मा. महिपाल पूनिया, डॉ रणबीर जोशी व जोन 2 के प्रभारी टीपू पौड़ियां, अमर सिं गलगट और जोन 3 प्रभारी नसीम आरा, जगत सिंह डॉक्टर शौकत अली, अनूप राठी व रामकिशन कश्यप है।
मीटिंग के दौरान मनोज मलिक को पानीपत ग्रामीण का युवा हल्का प्रधान व अजय सिंह खर्ब को युवा प्रदेश सह-प्रचार सचिव बनने पर सम्मानित किया । इस मौके पर जेजेपी जिला अध्यक्ष सुरेश काला, मंच संचालक राजबीर कादियान, राजपाल फौजी, सुबेदार प्रताप सिंह, हुकम सिहं कादियान, कृष्ण चंदौली, धर्मवीर कादियान, विकास चंदौली ,आशु जांगड़ा व रविंद्र मौजूद रहे ।