फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

शॉर्ट सर्किट से गोदाम में लाख आग, लाखों का नुकसान

विज्ञापन
विज्ञापन
शॉर्ट सर्किट से हैंडलूम के गोदाम में आग, लाखों का माल जलकर खास
विज्ञापन

पानीपत। विद्यानंद कॉलोनी पीर वाली गली स्थित सेतिया इंटरनेशनल में वीरवार सुबह शॉर्ट सर्किट से अचानक आग लग गई। आग लगने के बाद सूचना मिलने पर दमकल विभाग की पांच गाडियां मौके पर पहुंची व 5 घंटे की कड़ी मशक्कत के बाद आग पर काबू पाया। वहीं आग में लाखों का माल जल कर राख हो गया। जानकारी देते हुए फर्म मालिक गगन सेतिया ने बताया कि फर्म के गोदाम में हैंडलूम प्रोडेक्ट बनते है, जैसे शटललैस दरी, बैडशीट, कुशन कवर व अन्य आइटम बनते हैं। वीरवार सुबह 8 बजे गोदाम खुला। जिसमें 3 वर्कर काम कर रहे थे। सुबह 10 बजे वर्कर राजू शर्मा ने गगन को फोन कर गोदाम में आग लगने की सूचना दी। सूचना मिलते ही वो गोदाम पहुंचे। तो तब तक आग काफी विकराल रूप ले चुकी है। 10 बजकर 35 मिनट पर दमकल विभाग को सूचना दी गई। सूचना मिलने करीब आधे घंटे बाद दमकल की पहली गाड़ी पहुंची। इसके बाद 4 और गाड़ियां आई। दमकल की पांचों गाड़ियों पांच घंटे की मशक्कत के बाद आग पर काबू पाया। सेतिया ने बताया कि करीब 20 लाख रुपये की कीमत का माल जल कर राख हो गया।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें