सीएम से शिकायत के बाद भी नहीं हुआ किसान की परेशानी का समाधान
अमर उजाला ब्यूरो
थर्मल
गांव नौहरा के किसान सुरेंद्र कुमार ने प्रदेश के सीएम से पानीपत शुगर मिल के अधिकारियों की आकंडो में हेरा-फेरी करने की शिकायत की है। गांव नौहरा निवासी सुरेंद्र ने बताया कि गन्ना मिल के एक अधिकारी की मनमानी के कारण उसका पूरा गन्ना मिल में नहीं जा रहा। उसका बोंड के हिसाब से गन्ना नहीं लिया जा रहा है, इसी कारण तंग होकर उसने सीएम से शिकायत की। उसे इसी मामले को लेकर चंडीगढ़ बुलाया गया। परंतु वंहा पर भी उसकी समस्या का समाधान नहीं हुआ। इस बारे में शुगर मिल के एमडी संदीप कुमार अग्रवाल ने बताया कि वह अभी बाहर है, आने के बाद ही मामले की जांच की जाएगी।