फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

पैर फिसलने से श्रमिक डाई हाउस के उबलते पानी में गिरा, 70 फीसदी झुलसा

विज्ञापन
विज्ञापन
पैर फिसलने से श्रमिक डाई हाउस के उबलते पानी में गिरा, 70 फीसदी झुलसा
विज्ञापन

फोटो संख्या- 29
अमर उजाला ब्यूरो
पानीपत। हरि नगर कच्ची फाटक काबड़ी रोड स्थित फैक्ट्री में श्रमिक पैर फिसल कर डाई हाउस के उबलते पानी के ड्रम में जा गिरा। जिससे वह गंभीर रूप से घायल हो गया। गिरते ही दूसरे मजदूर उसे सामान्य अस्पताल ले गया। जहां प्राथमिक उपचार के बाद डॉक्टरों ने उसकी गंभीर हालत देखते हुए उसे रोहतक पीजीआई रेफर कर दिया। डॉक्टरों के मुताबिक श्रमिक 70 फ़ीसदी झुलस चुका है। घायल श्रमिक नरेश ने बताया कि वह हरि नगर में रहता है। वह काबड़ी रोड एक डाई हाउस फैक्ट्री में काम करता है। जहां शनिवार रात 8:00 बजे डाई हाउस के उबलते पानी के टब के पास काम कर रहा था। इसी दौरान उसका पांव फिसल गया व वह उबलते पानी के टब में जा गिरा। घायल 5 बेटियों का पिता है।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें