फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

भारत बंद को लेकर पुलिस ने तैयार किया सुरक्षा प्लान

विज्ञापन
विज्ञापन

विज्ञापन
अमर उजाला ब्यूरो
पानीपत। सुप्रीम कोर्ट के आदेश के बाद दलित एक्ट के संशोधन के खिलाफ भारत बंद को लेकर पानीपत की पुलिस सतर्क है। पुलिस अधीक्षक ने अधिकारियों की बैठक ली। जिस दौरान अलग-अलग क्षेत्र की जिम्मेवारी स्थानीय थाना प्रभारी को सौंपी गई है। इसके साथ ही एनएच-1 पर अतिरिक्त पुलिस बल तैनात किया गया है।
पालिका बाजार में पुलिस बल की तैनाती अधिक रहेगी। वहां पर व्यापारियों की संख्या अधिक है। इसके साथ ही संजय चौक पर चांदनी बाग थाना प्रभारी की जिम्मेवारी होगी। पुलिस अधीक्षक ने सभी अधिकारियों को निर्देश दिया कि सुबह से अपने प्वाइंट पर तैनात रहेगें। पुलिस कर्मियों का व्यापारियों के साथ बेहतर तालमेल होना चाहिए। विरोध करने वालों को उन्होंने चेतावनी दी है कि वह शांति पूर्वक अपना प्रदर्शन करें। प्रदर्शन के दौरान उत्पात मचाने वालों के खिलाफ कार्रवाई की जाएगी।
विज्ञापन


बंद को लेकर सभी तैयारियां पूरी हो चुकी सादी वर्दी में भी कुछ जवानों को अलग-अलग प्वाइंट पर तैनात किया गया है। भीड़-भाड़ वाले बाजार क्षेत्र में सुरक्षा बल की संख्या अधिक तैनात की गई है।
राहुल शर्मा पुलिस अधीक्षक पानीपत।

संभलकर निकले बाजार
पानीपत। बाजार में निकलने वाले थोड़ा संभलकर दो बजे तक दुकानें बंद रहेगी। रविवार को बाजार न कर पाने वाले लोग थोड़ी देरी से अपने घर से निकलें। भारत बंद को लेकर संविधान संघर्ष समिति के लोगों और व्यापार मंडल के पदाधिकारियों के साथ हुई बैठक में यह फैसला लिया गया है।

भारत बंद के दौरान संविधान संघर्ष समिति के लोग अपना विरोध प्रगट करें। व्यापारी वर्ग ने बैठक के बाद उनका साथ देने का निर्णय लिया है। इस दौरान उनसे सहयोग व शांति की अपील है।
विज्ञापन

अनिल मदान, अध्यक्ष संयुक्त व्यापार मंडल पानीपत।

भारत बंद के दौरान प्रदर्शन की सभी तैयारी पूरी हो चुकी है। प्रशासन व व्यापार मंडल के साथ हुई बैठक के अनुसार ही उनका विरोध रहेगा। उनके इस विरोध प्रदर्शन में सबसे सहयोग की अपील है।
प्राण रत्नाकर सदस्य संविधान संघर्ष समिति पानीपत।


फोटो संख्या- 11,12 व 13 है।
भारत बंद को लेकर पुलिस ने तैयार किया सुरक्षा प्लान, पुलिस अधीक्षक ने ली अधिकारियों की ली बैठक
- सुबह 9 बजे से एक बजे तक बंद रहेंगे बाजार, पुलिस अधीक्षक ने उत्पात मचाने वालों को दी चेतावनी
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें