फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

-प्रदेश स्तरीय सम्मेलन में 15 जिलों के आरटीआई कार्यकर्ता पहुंचे

विज्ञापन
विज्ञापन
आरटीआई कार्यकर्ताओं ने लोकायुक्त को सशक्त बनाने की उठाई मांग
विज्ञापन


अमर उजाला ब्यूरो
पानीपत। आरटीआई कार्यकर्ताओं ने प्रदेश स्तरीय सम्मेलन में लोकायुक्त को सशक्त बनाने, सूचना अधिकार को प्रभावी ढंग से लागू करने व आरटीआई एक्टिविस्टों पर बढ़ते दमन-उत्पीडन के विरुद्ध प्रदेशव्यापी जन जागरूकता अभियान चलाने का निर्णय लिया है। सूचना अधिकार कार्यकर्ता 2018 को आरटीआई वर्ष के रूप में मनाएंगे। यह फैसला रविवार को पानीपत स्थित स्काईलार्क रिसोर्ट में हुई प्रदेश स्तरीय सम्मेलन में सर्वसम्मति से लिया गया।
आरटीआई कार्यकर्ता पीपी कपूर ने कहा कि सूचना अधिकार कार्यकर्ता प्रदेश में मुख्य विपक्षी दल की भूमिका निशुल्क व अपनी जान को जोखिम में डालकर निभा रहे हैं। लोकायुक्त के गठन को हरियाणा में 12 साल बीत चुके हैं, लेकिन किसी भी सरकार ने इसको शक्ति प्रदान नहीं की हैं। गुरुग्राम के आरटीआई कार्यकर्ता हरेंद्र धींगड़ा ने कहा कि उन्होंने करीब 40 हजार करोड़ के घोटाले उजागर किए हैं, लेकिन जीरो टोलरेंस का दावा करने वाली सरकार भी ठोस कार्रवाई करने को तैयार नहीं है।
विज्ञापन
विज्ञापन

हरियाणा सूचना अधिकार मंच के संयोजक सुभाष ने आरोप लगाया कि सूचना आयोग ही आरटीआई एक्ट का भट्ठा बैठाने में जुटा है। समय पर सूचना न देने पर दोषी अधिकारियों को राज्य सूचना आयोग दंडित ही नहीं करता। सूचना लेने के लिए आवेदक वर्षों तक भटकते रहते हैं। सूचना आयोग के आदशों को राज्य जन सूचना अधिकारी रोजाना ठेंगा दिखा रहे हैं। 2008 से 2017 तक कुल 2238 अधिकारियों को राज्य सूचना आयोग ने सूचना ना देने का दोषी पाते हुए जुर्माना लगाया, लेकिन इनमें से 1482 ने ठेंगा दिखाते हुए न जुर्माना भरा और न ही सूचना दी। कोई भी सरकार आरटीआई एक्ट लागू नहीं करना चाहती। वे इसको लेकर जन जागरूकता अभियान चलाएंगे। सम्मेलन की अध्यक्षता सेवानिवृत आईएएस अधिकारी फतेह सिंह डागर ने की। सम्मलेन में प्रदेश के 15 जिलों से 50 चुनिंदा सूचना अधिकार प्रहरियों, हरियाणा सूचना अधिकार मंच व आरटीआई फेडरेशन के पदाधिकारी शामिल हुए। सम्मेलन में हाईकोर्ट के वकील प्रदीप रापडिय़ा, डॉ. अमित चौधरी, सुरेंद्र शर्मा गुरुग्राम, डॉ. राजेंद्र धीमान, एडवोकेट सुलतान सिंह, मनोज कड़वासरा, सोमवीर सिंहमार, राजीव सचदेवा, ओपी शर्मा, बजिंद्र आर्य, राकेश बैंस, बरखा राम वर्मा, अजय मलिक, राजेश शास्त्री, डॉ. रामकुमार, जोगेंद्र स्वामी, भूपेंद्र शर्मा व एडवोकेट जोगेंद्र मलिक मौजूद रहे।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें