इसराना। ट्राली में ज्यादा पराली भरना किसान को महंगा पड़ गया। बीच रास्ते में वह भी इसराना पुलिस थाना के गेट के सामने पराली के लिए बांधी गई रस्सी टूट गई व पराली का सड़क पर ढेर लग गया। करीब एक घंटे तक पुलिस थाना के सामने का नजारा देख राहगीर थाना की तरफ देख तंज कसते रहे। किसान करीब एक घंटे में खाली ट्राली लाकर सड़क पर पड़ी पराली को लोड कर ले गया।