फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

आर्य विद्यालय में शहीदी दिवस मना रानी लक्ष्मीबाई व इंदिरा गांधी का मनाया जन्मदिवस

विज्ञापन
विज्ञापन
पानीपत। आर्य वरिष्ठ माध्यमिक विद्यालय में झांसी की रानी लक्ष्मीबाई व भूतपूर्व प्रधानमंत्री इंदिरा गांधी का जन्मदिवस उत्साह व उमंग के साथ विद्यालय के बाल कलाकारों ने मनाया। इस मौके पर भाषण व गीतों के माध्यम से दोनों महान महिलाओं के जीवन पर प्रकाश डाला। कार्यक्रम में मंच का संचालन हिंदी प्रवक्ता नवरत्न ने किया। प्रिंसिपल जय गोपाल ने बच्चों को कहा कि हमें अपने देश की महान विभूतियों पर गर्व होना चाहिए। कार्यक्रम में प्रतिभागी बाल कलाकारों को विद्यालय की ओर से प्रशंसा पत्र देकर पुरस्कृत किया गया। जिनमें भारत, नवनीत, अकरम, शम्मीमान, मनीष व वरूण आहुजा को पुरस्कृत किया गया। इस मौके पर कला अध्यापक सुरेंद्र राठी, विनोद पीटीआई, अशोक कुमार, जयपाल, राजकुमार वर्मा व बालकिशन मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें