समालखा। भाजपा एससी सैल शहरी मंडल की मीटिंग ग्रामीण महिला मोर्चा अध्यक्ष बबीता नरवाल के कार्यालय में आयोजित की गई। जिसकी अध्यक्षता प्रधान रामकिशन चौहान ने की। जिसमें 26 नवंबर को संविधान दिवस मनाए जाने की रूपरेखा तैयार की गई। शताब्दी विस्तारक विजेंद्र शर्मा ने कार्यकर्ताओं को संविधान दिवस पर आयोजित कार्यक्रम के बारे में विस्तार से बताया। उन्होंने बताया कि जिला स्तर के इस कार्यक्रम का मंडल स्तर पर होना स्थानीय कार्यकर्ताओं के लिए सम्मान की बात है। शहरी मंडलाध्यक्ष जगदीश रमन ने कार्यकर्ताओं को ज्यादा से ज्यादा संख्या में शामिल होने की सलाह दी। इस अवसर पर पूर्ण सिंह व जयभगवान मौजूद रहे।