थर्मल। गांव सौदापुर स्थित सीआर हाई स्कूल में वार्षिक पुरस्कार वितरण समारोह का आयोजन किया गया। जिसमें प्रिंसिपल बालकिशन सैनी ने शिक्षा, खेलकूद व सांस्कृतिक कार्यक्रमों में बेहतर प्रदर्शन करने वाले विद्यार्थियों को पुरस्कृत किया। स्कूली बच्चों ने हरियाणवी, पंजाबी, गुजराती, मराठी नृत्यों की प्रस्तुति देकर सबको अपनी और आकर्षित किया। बच्चों ने देशभक्ति से ओतप्रोत गीत व कविताओं की प्रस्तुति से देश की सीमा पर खड़े सैनिकों को याद किया।