फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

-सीजेएम मोहित अग्रवाल ध्वज दिखाकर करेंगे रवाना

विज्ञापन
विज्ञापन
पानीपत। श्री कैलाशी सेवा समिति पानीपत की एक बैठक शुक्रवार को श्री राम चौक स्थित समिति कार्यालय में हुई। जिसकी अध्यक्षता समिति के संरक्षक कप्तान मंडोत्रा ने की। समिति के उपाध्यक्ष मास्टर नरेश गंगवानी बताया कि हर वर्ष की भांति इस बार शीतकालीन भंडारा 12 नवंबर को श्री राम चौक पानीपत से प्रस्थान करेगा। सीजेएम मोहित अग्रवाल समिति के 49वें भंडार को लेकर ट्रक राशन सामग्री को धर्म ध्वज दिखाकर श्री गंगोत्री धाम के लिए रवाना करेंगे। ट्रक में भंडारे का सामान और कंबल दरी, चद्दर व अन्य सामान होगा। समिति के प्रधान अशोक कैलाशी ने कहा कि समिति द्वारा सबके सहयोग से शिविर लगाया जाता है। इस मौके पर महासचिव माधव शर्मा, अखिलेश मित्तल, मोहित गुप्ता, संदीप तायल, ललित शर्मा, ललित, सतीश सैनी, गगन जैन, प्रेम गुप्ता, कुलदीप गोयल, राकेश जांगड़ा, रणबीर, विजय, शुभम तायल, रितिक, गौरव गर्ग, विकास गोयल, नरेंद्र जिंदल, साहिल गंगवानी, ममता, तृप्ता, प्रीति, सुनीता, वर्षा व सरिता मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें