फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

सीएम ने सब्जी मंडी में झाड़ू लगाकर दिया स्वच्छता का संदेश

विज्ञापन
विज्ञापन
सीएम ने सब्जी मंडी में झाडू लगाकर दिया स्वच्छता का संदेश
विज्ञापन


अमर उजाला ब्यूरो
पानीपत। मुख्यमंत्री मनोहर लाल ने शहर के सबसे गंदे क्षेत्र सब्जी मंडी में झाडू लगाकर जिलेवासियों को स्वच्छता का संदेश दिया। सीएम ने इससे पहले किला पार्क में महात्मा गांधी की प्रतिमा व लाल बहादुर शास्त्री की फोटो पर पुष्प अर्पित कर अहिंसा को अपनाने पर जोर दिया।
मुख्यमंत्री ने कहा कि भारतीय सभ्यता और संस्कृति को विश्व की सर्वश्रेष्ठ संस्कृति माना जाता है। देश ने सभी मामलों में तेजी से विकास भी किया है, लेकिन स्वच्छता के मामले में हमारा देश अन्य देशों से अभी भी काफी पीछे है। लोगों को जागरूक करने के लिए प्रतिवर्ष राष्ट्रपिता महात्मा गांधी व पूर्व प्रधानमंत्री लाल बहादुर शास्त्री की जयंती के उपलक्ष्य में शहरी व ग्रामीण क्षेत्रों में स्वच्छता अभियान चलाए जाते हैं। इसलिए सभी अधिकारियों, कर्मचारियों, किसानों और व्यापारियों को इस अभियान को सफल बनाने में महत्वपूर्ण योगदान देना चाहिए। ताकि भारत को डर्टी इंडिया से बाहर निकालकर क्लीन इंडिया बनाया जा सके। इस अवसर पर उन्होंने स्वच्छता की शपथ भी दिलाई।
विज्ञापन

मुख्यमंत्री मनोहरलाल ने इससे पूर्व राष्ट्रपिता महात्मा गांधी पार्क में स्थापित महात्मा गांधी के चित्र पर माला अर्पित किए। उन्होंने कहा कि दो अक्तूबर का दिन भारत के इतिहास में महत्वपूर्ण स्थान रखता है। इस दिन हम राष्ट्रपिता महात्मा गांधी व पूर्व प्रधानमंत्री लाल बहादुर शास्त्री की जयंती के रूप में मनाते हैं।
विज्ञापन


आरएसएस कार्यालय भी पहुंचे
मुख्यमंत्री किला पार्क में गांधी जयंती पर पुष्प अर्पित करने के बाद सब्जी मंडी में जा रहे थे। उन्होंने किला के नीचे स्थित आरएसएस कार्यालय के बाहर काफिले को रुकवाया और अंदर कार्यालय में चले गए। वे करीब पांच मिनट तक आरएसएस कार्यालय में रहे। इस दौरान प्रशासन व पुलिस अधिकारियों की सांसे अटकी रही। सुरक्षा एजेंसियों के अधिकारियों के पसीने छूट गए।

फोटो-16 व 17
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें