फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Panipat News: मंडियों में बारिश से भीगा 1.15 लाख मीट्रिक टन गेहूं

Fri, 01 May 2026 03:54 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, पानीपत
विज्ञापन
विज्ञापन
पानीपत। पश्चिमी विक्षोभ के चलते वीरवार को बेमौसमी बारिश में मंडियों में रखा करीब 1.15 लाख मीट्रिक टन गेहूं भीग गया। इसमें ज्यादा गेहूं एजेंसियों का खरीदा हुआ है। करीब 33 हजार मीट्रिक गेहूं किसानों का भीगा है। मंडियों में सीजन के 30वें दिन भी अव्यवस्था के चलते किसानों व आढ़तियों को परेशानी का सामना करना पड़ा। अब आढ़तियों और किसानों को सबसे अधिक नुकसान हो रहा है। एजेंसी उठान के बाद ही गेहूं का भुगतान करेगी।
विज्ञापन

जिले की मंडियों में 344364 मीट्रिक टन गेहूं की आवक हुई है। इसमें से 310515 मीट्रिक टन गेहूं की खरीद की जा सकी है। करीब 33 हजार मीट्रिक से ज्यादा गेहूं अभी भी बिना खरीद के पड़ा है। करीब 201520 मीट्रिक टन गेहूं का उठान हो पाया है। यह अब 65 प्रतिशत ही हो पाया है। बाकी गेहूं मंडियों में पड़ा है। वीरवार को दोपहर बाद मौसम में बदलाव आ गया। समालखा में देर शाम को बारिश और ओलावृष्टि हो गई। बाकी शहर में हल्की से मध्यम बारिश हुई।
किसानों व आढ़तियों ने गेहूं को ढकने का प्रयास किया, लेकिन कोई राहत नहीं मिल पाई। समालखा, सनौली, बापौली व इसराना मंडी में नीचे रखे गेहूं में बारिश का पानी भर गया। ब्यूरो
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें