फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

पुलिस पर कार्रवाई न करने का आरोप लगा लोगों ने घेरी चौकी

विज्ञापन
विज्ञापन
पुलिस पर कार्रवाई न करने का आरोप लगा लोगों ने घेरी चौकी
विज्ञापन


अमर उजाला ब्यूरो
पानीपत। पिछले दिनों सर्वे के नाम पर रेकी करते पकड़े गए आरोपी पर समय देने के बाद भी कार्रवाई न करने पर सेक्टर-18 के लोगों ने सेक्टर छह चौकी का घेराव किया। लोगों ने चौकी पुलिस पर आरोपी लोगों के प्रभाव में आकर कार्रवाई न करने का आरोप लगाया। सेक्टरवासियों ने इस मामले को उच्चाधिकारियों तक ले जाने की चेतावनी दी है। वहीं आरोपियों का गारंटर बनने वाला व्यक्ति भी खुद को आउट ऑफ स्टेशन बताकर अब पूरे मामले से पल्ला झाड़ रहा है।
सेक्टर-18 की आरडब्ल्यूए और सेक्टर के जागरूक लोग पिछले सप्ताह सेक्टर में सर्वे के नाम पर रेकी करते पकड़े गए तीनों आरोपियों पर कार्रवाई की मांग को लेकर शनिवार सुबह सेक्टर-छह चौकी में पहुंचे। चौकी पुलिस ने आरोपी पक्ष की तरफ से किसी के न आने की बात कहते हुए शाम तक फिर से बुलाने की बात कही। आरडब्ल्यूए व पानीपत टोल फ्री मंच पुलिस द्वारा अनदेखी करने पर शाम को सेक्टर-छह चौकी में पहुंच गये। उन्होंने चौकी पुलिस से उक्त आरोपियों पर कार्रवाई की मांग की, लेकिन पुलिसकर्मियों ने उनको शाम को भी टालने का प्रयास किया। इसके बाद लोगों ने चौकी को घेर लिया और हंगामा खड़ा कर दिया। सेक्टर-18 आरडब्ल्यूए के प्रधान गुरदीप सिंह, पानीपत टोल फ्री मंच के संयोजक गौरव लिखा ने पुलिस पर शिकायत को अनदेखा करने के आरोप लगाए। उन्होंने कहा कि लोगों ने एक आरोपी को पुलिस को सौंप दिया था और पकड़े गए आरोपी ने अपने दो साथियों के नाम भी बता दिए थे, लेकिन पुलिस अब इस मामले में समय लेने के बाद भी कार्रवाई नहीं कर रही। वे न्याय को लेकर पुलिस अधिकारियों से मिलेंगे। इस मौके पर भीम सिंह खैंची, काबुल सिंह, सुबे सिंह, सोमनाथ, वीरेंद्र मलिक, रामफल मान, नरेंद्र व रविंद्र मौजूद रहे।
विज्ञापन


यह है मामला
पिछले दिनों सेक्टरवासियों ने टोल कंपनी द्वारा बंद किए गए रास्ते को खोल दिया था। आरोप है कि 10 व 11 जून को तीन युवकों ने कट को लेकर सेक्टर-18 और 13/17 में सर्वे किया। सेक्टरवासियों ने 11 जून को इनमें से एक को दबोच लिया, जबकि दो भागने में सफल रहे। सेक्टर-18 आरडब्ल्यूए के प्रधा गुरदीप सिंह ने सेक्टर-छह चौकी पुलिस को शिकायत दी और उक्त लोगों पर दिन के समय रेकी करने और फिर वारदात को अंजाम देने का आरोप लगाया। इसी बीच एक व्यक्ति ने खुद को इनका गारंटर बताया और बैठकर मामले को निपटाने का भरोसा दिया। उसने 17 जून का समय निर्धारित किया था।
विज्ञापन


पुलिस पिछले दिनों सेक्टर-18 में सर्वे करने वाले आरोपियों पर शिकायत के आधार पर कार्रवाई कर रही थी। शिकायतकर्ता ने इसमें समय मांगा था। अब आरोपी पक्ष ने शिकायतकर्ता से संपर्क नहीं किया है। लोग चौकी में कार्रवाई की मांग को लेकर आए थे। उनको उचित कार्रवाई का भरोसा दिया है। पुलिस पर लगाए गए सब आरोप बेबुनियाद हैं।
सुरेंद्र सिंह, प्रभारी, सेक्टर-छह चौकी, पानीपत।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें