नेशनल पेंटिंग में जीता छात्रा शिवानी ने गोल्ड मेडल
पानीपत। आर्य स्कूल की नौवीं कक्षा की छात्रा शिवानी ने नजबगढ़ स्थित अमन गार्डन में आयोजित नेशनल पेंटिंग प्रतियोगिता में पहला स्थान हासिल कर गोल्ड मेडल प्राप्त किया। उसके बाद विजेता को देहरादून स्थित आर्ट कॉलेज के प्राचार्य ने दिल्ली में स्मृति चिन्ह देकर सम्मानित किया। उसके बाद विजेता शिवानी का गंगाराम कॉलोनी में पहुंचने पर सम्मान किया। उसके पिता शिव कुमार ने बताया कि दिल्ली स्थित अमन गार्डन में पेंटिंग प्रतियोगिता का आयोजन किया था जिसमें उनकी बेटी शिवानी ने भाग लिया। नतीजे आने के बाद उनकी बेटी ने प्रथम स्थान हासिल कर गोल्ड मेडल प्राप्त किया। इससे पहले भी शिवानी ने पांच से छह गोल्ड मेडल व सील्वर मेडल प्राप्त किए है। शहर की उपायुक्त द्वारा उनको सम्मानित किया गया है। दिल्ली के बाद अब छात्रा ने केरला में आयोजित अंडर 14 की इंटरनेशनल पेंटिंग प्रतियोगिता में भाग लिया है जिसमें उनको उम्मीद है कि वह अपने माता-पिता के साथ-साथ शहर व राज्य का भी नाम रोशन करेगी।