फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

जीटी रोड व सर्विस लेन पर खड़े 64 वाहनों को किया जब्त, आज से कार्रवाई तेजी से शुरू

विज्ञापन
विज्ञापन
फोटो संख्या- 32
विज्ञापन


निशुल्क पार्किंग शुरू पर नहीं सुधरे वाहन चालक, जीटी रोड व सर्विस लेन पर खड़े 64 वाहनों को किया जब्त
अमर उजाला ब्यूरो
पानीपत। फ्लाईओवर के नीचे निशुल्क पार्किंग शुरू होने के बाद भी जब वाहन चालकों ने जीटी रोड और सर्विस लेन पर वाहन खड़ा करना नहीं छोड़ा तो प्रशासन ने मंगलवार को इन वाहन चालकों पर कार्रवाई शुरू कर दी। मंगलवार सुबह फील्ड में उतरी ट्रैफिक पुलिस की टीम ने 64 बाइकों को जब्त कर लिया। इसके अलावा कई गाड़ियों को भी क्रेन से उठा लिया गया। फिलहाल सभी जब्त की गई गाड़ियां थाना बाबरपुर में पुलिस की कस्टडी में हैं।
एक सप्ताह पहले ‘एक प्रयास’ संस्था और प्रशासन में संयुक्त रूप से फ्लाईओवर के नीचे वाली निशुल्क पार्किंग को शुरू किया था, ताकि शहर को जाम से निजात मिल सके। साथ ही गाड़ियां फ्लाईओवर के नीचे पार्किंग में खड़ी हो सके। इसके बावजूद लोग जीटी रोड पर बैंकों के सामने होटल के सामने व कॉलेजों के सामने गाड़ी खड़ी करने से बाज नहीं आ रहे। इस कारण ऑटो चालकों को सर्विस लाइन में चलने में परेशानी हो रही थी। वही सर्विस लाइन पर जाम अब भी बना हुआ था, इसको लेकर ट्रैफिक पुलिस लगातार वाहन चालकों से जीटी रोड पर वाहन खड़े करने की अपील कर रही थी।
विज्ञापन

मंगलवार को उपायुक्त सुमेधा कटारिया ने ट्रैफिक पुलिस को निर्देश दिया कि जो भी चालक अपने वाहन जीटी रोड और सर्विस लेन पर खड़ा करता है, उन पर कड़ी कार्रवाई की जाए। इसी निर्देश पर ट्रैफिक पुलिस ने मंगलवार को 64 बाइकों को जब्त कर लिया। इस बारे में एक प्रयास संस्था के सदस्य गौरव लिखा ने बताया कि फ्लाईओवर के नीचे लंबी पार्किंग की शुरुआत हो चुकी है। शहर को एक साफ-सुथरी पार्किंग मिली है। पार्किंग में कई जगहों पर गेट लगाए गए हैं, ताकि आसानी से गाड़ियां खड़ी हो सके और अंदर से निकल सके व अंदर जा सकें। इसके बाद वाहन चालक फ्लाईओवर के नीचे की पार्किंग का कम इस्तेमाल कर रहे हैं। उन्होंने लोगों से अपील की कि वे पार्किंग का इस्तेमाल करें और गाड़ियों को जीटी रोड के बजाय पार्किंग में ही खड़ी करें। ट्रैफिक पुलिस इंस्पेक्टर भारत भूषण का कहना है कि जीटी रोड पर वाहन खड़े करने वालों पर कार्रवाई जारी रहेगी। जो भी गाड़ी फ्लाईओवर के नीचे पार्किंग में नहीं मिली, उस को जब्त कर लिया जाएगा। साथ ही भविष्य में इस तरह की कार्रवाई और तेज की जाएगी।
विज्ञापन

---
जब्त किए गए वाहन बाबरपुर ट्रैफिक पुलिस कस्टडी में है। साथ ही जिन वाहन चालकों के मालिक मौके पर मिल गए, उनका वहीं चालान काट दिया गया। अज्ञात वाहन जिस भी दुकान के बाहर खड़े थे, उनके मालिक को गाड़ी का पता पूूछने वाले को बाबरपुर थाना में भेजने को कहा गया है।
- भारत भूषण, ट्रैफिक एसएचओ
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें