फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

भाकियू का शुगर मिल गेट पर अनिश्चितकालीन धरना शुरू

विज्ञापन
विज्ञापन
भाकियू का शुगर मिल गेट पर अनिश्चितकालीन धरना शुरू
विज्ञापन


अमर उजाला ब्यूरो
पानीपत। भारतीय किसान यूनियन ने मंगलवार को गांव डाहर में नए शुगर मिल का निर्माण जल्द पूरा करने, पुराना शुगर अक्तूबर माह के पहले सप्ताह में चलाने, नया शुगर मिल बनने तक पुराने शुगर मिल द्वारा किसानों का सारा गन्ना लेने, जिला में गन्ना लेने को लेकर विभिन्न तोल सेंटरों की व्यवस्था करने सहित किसानों की कई अन्य समस्याओं को लेकर सहकारी शुगर मिल के मेन गेट के सामने अनिश्चितकालीन धरना मंगलवार से शुरू किया। धरना-प्रदर्शन की अध्यक्षता भाकियू जिला प्रधान सुरेश दहिया ने की। भाकियू के प्रदेशाध्यक्ष रतन मान और राष्ट्रीय उपाध्यक्ष रामफल कंडेला भी धरने में उपस्थित रहे। धरना-प्रदर्शन का मंच संचालन वरिष्ठ जिला उपाध्यक्ष प्रताप माजरा व जिला महासचिव ऋषिपाल नांदल जाटल ने किया।
विज्ञापन

कई पार्टियों के नेताओं व जिलाभर से आए अनेकों किसान नेताओं ने धरना स्थल पर पहुंचकर किसानों की समस्याओं को लेकर दिए जा रहे भाकियू के धरना-प्रदर्शन को अपना समर्थन दिया। भाकियू और किसानों की और से 11-11 सदस्यों की एक कमेटी बनाई गई। वहीं एसडीएम विवेक चौधरी धरना स्थल पर पहुंचे और उन्होंने आश्वासन दिया कि अगले दो दिन में ही भाकियू पदाधिकारियों की डीसी साहब के साथ मीटिंग करवाई जाएगी। ताकि किसानों की इन मांगों पर फैसला लिया जा सके। लेकिन धरने को लेकर बनाई गई कमेटी ने यह फैसला लिया कि जब तक किसानों की समस्याओं का समाधान नहीं होता तब तक धरना जारी रहेगा। भाकियू के प्रदेश अध्यक्ष रतन मान ने कहा कि पानीपत की शुगर मिल की पिराई क्षमता करीब 27 लाख किवंटल की हैं। लेकिन जिला पानीपत में गन्ने की पैदावार 70 से 75 लाख किवंटल हैं। जिससे शुगर मिल द्वारा किसानों का सारा गन्ना नहीं लिया जाता और किसानों को अपना गन्ना मजबूरी में यूपी व उत्तराखंड आदि में लेकर जाना पड़ता हैं। इसलिए किसानों की समस्याओं का समाधान एक ही है कि गांव डाहर में लगने वाले शुगर मिल का जल्द से जल्द निर्माण किया जाए। इस मौके पर सुरेश दहिया ने कहा कि मुख्यमंत्री ने 18 अक्तूबर 2015 को गांव डाहर में नए शुगर मिल की आधारशीला रखी थी और 16 माह में नया शुगर मिल बनाकर चालू करने का समय दिया गया था पर अभी तक भी वहां पर निर्माण कार्य ही शुरू नहीं हो पाया हैं। भाकियू सरकार से मांग करती हैं कि गांव डाहर में लगने वाले शुगर मिल का निर्माण जल्द किया जाए और जब तक नया शुगर मिल नहीं बनता तब तक पूराने शुगर मिल द्वारा ही किसानों का सारा गन्ने लेने की व्यवस्था की जानी चाहिए। इस मौके पर भाकियू प्रदेशाध्यक्ष रतन मान, राष्ट्रीय उपाध्यक्ष रामफल कंडेला, जिला अध्यक्ष सुरेश दहिया, वरिष्ठ उपाध्यक्ष प्रताप माजरा, जिला महासचिव ऋषिपाल नांदल सहित ईश्वर बांगडी, पूर्व प्रधान चूहड़ सिंह रावल, आजाद सिंह मलिक, दलबीर सिंह जागलान, कृष्ण देशवाल, ईशाक नंबरदार, सुंदरपाल रावल, सुरेंद्र मलिक, युवा नेता गुल्लू चौहान, मामचंद नरायणा, डॉ. कर्ण सिंह कादियान, पूर्व प्रधान जयकरण कादियान, पूर्व उपप्रधान बिंटू मलिक, जितेंद्र व सुरेंद्र महराना मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें