जमीन और तालाबों को कब्जा मुक्त कराएगी पंचायत
थर्मल। गांव आसन कलां ग्राम पंचायत ने गांव की सारी पंचायती जमीन और तालाब नंबर 99 व 180 को कब्जामुक्त करवाने के लिए कवायद तेज कर दी है। सरपंच कृष्ण कुमार अनेजा ने बताया कि, गांव की दो सौ एकड़ जमीन पर कब्जा है। इसका मामला एसडीएम कोर्ट में चल रहा है। इसके लिए ग्राम पंचायत की तरफ से विशेष प्रार्थना पत्र दिया गया है। वहीं गांव के दो पंचायती तालाबों पर कुछ लोगों का कब्जा है। इसे कब्जामुक्त कराने के लिए डीसी और ब्लॉक अधिकारी को पत्र लिख दिया है।