फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Panipat News: श्रीमद्भागवत कथा में 1100 महिलाएं उठाएंगी मंगल कलश

विज्ञापन
विज्ञापन
पानीपत। श्री अवध धाम मंदिर का वार्षिक महोत्सव एवं श्रीमद्भागवत कथा ज्ञान यज्ञ का आयोजन किया जाएगा। यह श्री हनुमान जन्मोत्सव पर 23 अप्रैल को शुरू होगा और 29 अप्रैल तक चलेगा। महोत्सव के शुभारंभ पहली बार 1100 सुहागिन महिलाएं मंगल कलश उठाएंगी। कलश यात्रा के साथ श्रीमद्भागवत कथा शुरू की जाएगी।
विज्ञापन

श्री अवध धाम मंदिर कुटानी रोड पर इसको लेकर रविवार को बैठक की गई। ज्योतिषाचार्य एवं मंदिर के परमाध्यक्ष दाऊजी महाराज ने कहा कि श्रीमद्भागवत कथा ज्ञान यज्ञ सायं तीन से सात बजे तक होगी। प्रसिद्ध कथावाचक पंडित राधे-राधे महाराज कथा करेंगे। गीता मनीषी स्वामी ज्ञानानंद महाराज, स्वामी धर्मदेव महाराज, स्वामी दयानंद सरस्वती महाराज, प्रेम मंदिर की अध्यक्ष कांता देवी महाराज, अरुण दास महाराज, महंत लोकेश दास महाराज व ब्रह्मऋषि महाराज का आशीर्वाद प्राप्त होगा। इसके साथ राजनीतिक, सामाजिक, व्यवसायिक व शैक्षणिक संस्थाओं के गणमान्य व्यक्ति कथा में पहुंचेंगे। 29 अप्रैल को प्रात नौ से 12 तक कथा चलेगी। इसके उपरांत ब्रह्म भोज व विशाल भंडारा लगाया जाएगा।
चेयरमैन डॉ. रमेश चुघ ने बताया कि पहले दिन नंद महोत्सव व बाल कृष्ण पूजा की जाएगी। सचिव सतीश तागरा ने बताया कि कथा के दौरान भजन संध्या का भी आयोजन किया जाएगा। कई भजन गायक पहुंचेंगे। 26 अप्रैल को नंद महोत्सव व श्रीबाल कृष्ण पूजा की जाएगी। इस अवसर पर डीवी गोयल, अशोक नारंग, सुरेश काबरा, महेश थरेजा, पंडित वेद पराशर, प्रीतम गुर्जर, कुंवर रविंद्र सैनी, मा. मुकेश बोस, सुमेर सिंह, करण सिंह पसीना, वेद बांगा व अजय बंसल मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें